- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सिज़लर बना बारिश का...
लाइफ स्टाइल
सिज़लर बना बारिश का नया स्टार डिश, फूड लवर्स में बढ़ा क्रेज
Saba Naaz
5 Aug 2025 4:20 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : एक ऐसा शब्द जो सुनते ही गर्म धुएं में लिपटी हुई प्लेट, जलती हुई ग्रेवी की खुशबू और सब्ज़ियों, नूडल्स या चावल के साथ मिलती चटपटी सॉस की तस्वीर सामने आ जाती है।
बरसात की रिमझिम बूंदों के बीच जब सिज़लर की सिज़लिंग आवाज़ कानों में पड़ती है, तो भूख अपने आप दोगुनी हो जाती है। एक समय था जब सिज़लर केवल हाई-एंड रेस्टोरेंट्स में ही परोसा जाता था, लेकिन अब यह डिश आम लोगों की थाली तक पहुँच चुकी है। छोटे शहरों से लेकर मॉल के फूड कोर्ट तक, हर जगह इसकी मांग बढ़ती जा रही है।
खाना पसंद करने वाले युवाओं का कहना है, “जब बारिश होती है और दोस्तों के साथ बाहर जाना होता है, तो सिज़लर ऑर्डर करना जैसे रिवाज बन गया है। आवाज़, धुआं, और जायका – सबकुछ खास लगता है।” चाहे हो वेज सिज़लर विद शेज़वान सॉस, पनीर स्टेक सिज़लर, या फिर चिकन/बीफ सिज़लर – हर वर्जन का अपना अलग फैन बेस है। कुछ लोग इसे नूडल्स और फ्राइड राइस के साथ पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग ग्रिल्ड वेजिटेबल्स और फ्रेंच फ्राइज़ के साथ।
बनाने का तरीका
सब्जियों और पनीर/टोफू को ऑलिव ऑयल और मसाले के साथ मैरीनेट करके 15 मिनट के लिए रख दें। ग्रिल पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें और हल्का तेल लगाएं। मैरीनेट की हुई सब्जियों और पनीर को हर तरफ से 3-4 मिनट तक या जब तक उन पर ग्रिल के निशान न पड़ जाएं, ग्रिल करें। एक पैन में आलिव आयल गर्म करके लहसुन पेस्ट, टमाटर प्यूरी, सोया सास, सिरका, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी, नींबू का रस और चीनी डालकर सिजलर सास तैयार करें।
इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। सिजलर प्लेट को तेज आंच में 10 मिनट तक गर्म करें। हर्ब बटर राइस तैयार करें और ग्रिल्ड सब्जियों व पनीर को गर्म सिजलर प्लेट पर सजाएं। तैयार सिजलर सास को ग्रिल्ड सब्जियों और पनीर पर डालें। ऊपर से बटर डालकर गर्मागर्म परोसें।
Tagsसिज़लरबारिशडिशSizzlerRainDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





