- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- शुगर लेवल कंट्रोल करता...

x
कुछ फल ऐसे होते हैं, जिन्हें लोग ज्यादा पसंद नहीं करते लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह फल गुणों से भरपूर नहीं होते। आज हम आपको ऐसे ही एक फल के बारे में बता रहे हैं। शरीफा ऐसा फल है जो हल्की ठंड में मार्केट में आना शुरू हो जाता है। कई लोग इस फल को सीताफल भी कहते हैं। इंग्लिश में इसे कस्टर्ड एप्पल कहा जाता है। गुणों की बात करें, तो यह फल विटामिन-सी, बी मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप अगर इस फल को नहीं खाते, तो इसके गुण जरूर जान लीजिए। आपको इस फल से प्यार हो जाएगा। आइए, जानते हैं शरीफा के फायदे-
शुगर लेवल कंट्रोल करता है – शरीफा शुगर लेवल कंट्रोल करता है। आप अगर शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए कई तरीके फॉलो कर चुके हैं, तो फिर आपको इस फल को भी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
खून की कमी को करता है दूर – आपके शरीर में अगर खून कम बनता है, तो फिर यह फल आपका सच्चा दोस्त है। इसे खाने से एनीमिया की प्रॉब्लम दूर हो जाती है इसलिए आपको शरीफा जरूर खाना चाहिए।
वजन बढ़ाता है – आप अगर दिखने में कमजोर हैं या कोई भी डाइट आपके शरीर में नहीं लगती है, तो आपको शरीफा खाना चाहिए। शरीफा आपके डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने में बहुत कारगर है।
ओरल हेल्थ को बनाए रखता है – ओरल हेल्थ को बनाए रखने में भी शरीफ बहुत फायदेमंद है। खासकर अगर आपके दांतों में दर्द रहता है, तो फिर शरीफा को खाना बिल्कुल भी न भूलें। इससे आपके मुंह की बदबू भी दूर होती है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story