- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बहुत ही लाजवाब स्वाद...
लाइफ स्टाइल
बहुत ही लाजवाब स्वाद देता है सीताफल बासुंदी, मुंह में मिठास घोल देगा, रेसिपी
Kajal Dubey
5 March 2024 4:58 PM IST

x
लाइफ स्टाइल : सर्दियों का मौसम आने वाला है और इन दिनों में आपको शरीफा खूब देखने को मिलेगा. सीताफल का बेहतरीन स्वाद हर किसी को चखना पसंद होता है. लेकिन क्या आपने कभी सीताफल से बनी बासुंदी का स्वाद चखा है? गुजराती स्टाइल में बनी सीताफल बासुंदी मुंह में मिठास घोल देती है. आज हम आपके लिए सीताफल बासुंदी की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
कस्टर्ड एप्पल - 2
दूध - डेढ़ लीटर
बादाम कतरन - 2 बड़े चम्मच
पिस्ते की कतरन - 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच
चीनी - 5 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
बनाने की विधि:
सीताफल बासुंदी बनाने के लिए सबसे पहले सीताफल के बीज निकालकर अलग कर लें. - इसके बाद एक गहरे तले के बर्तन में दूध डालें और मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें. दूध को गर्म होने दें और लगभग 10 मिनट तक उबलने दें। इस दौरान दूध को बीच-बीच में चलाते रहें. दूध को तब तक पकाना है जब तक इसकी मात्रा एक चौथाई न रह जाये.
जब दूध एक चौथाई रह जाए तो इसमें इलायची पाउडर और स्वादानुसार चीनी डालकर कलछी की सहायता से अच्छी तरह मिला लीजिए. - इसके बाद दूध को मध्यम आंच पर 10-12 मिनट तक पकने दें. - इसके बाद गैस बंद कर दें और दूध को एक गहरे बाउल में डालकर कमरे के तापमान पर 1 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें. जब दूध सामान्य तापमान पर हल्का गर्म रह जाए तो इसे करीब 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
- तय समय के बाद कंडेंस्ड मिल्क को फ्रिज से निकाल लें और इसमें कस्टर्ड एप्पल पल्प, बादाम कतरन और पिस्ता कतरन डालकर अच्छे से मिला लें. - इसके बाद बासुंदी को एक बार फिर आधे घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. - तय समय के बाद सीताफल बासुंदी को सर्विंग बाउल में डालकर सर्व करें.
Tagssitafal basundi recipereciperecipe in hindispecial recipe जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





