लाइफ स्टाइल

हिमाचल का सिस्सू गांव, सफेद चादर ओढ़े पहाड़

Shiddhant Shriwas
25 Sep 2021 8:41 AM GMT
हिमाचल का सिस्सू गांव, सफेद चादर ओढ़े पहाड़
x
हिमाचल प्रदेश अपनी सुंदरता के लिए खूब फेमस है। यहां हर साल लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश अपनी सुंदरता के लिए खूब फेमस है। यहां हर साल लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। बात जब हिमाचल घूमने की हो तो लोगों के मन में सिर्फ मनाली का ही नाम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनाली के अलावा भी हिमाचल में घूमने के लिए खूब सारी जगह हैं। अगर आप उन व्यक्तियों में से एक हैं जो नई जगहों को एक्सप्लोर करने में इंटरेस्ट रखते हैं तो फिर हिमाचल के छोटे-छोटे गांव आप घूम सकते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं हिमाचल में चंद्र के किनारे लाहौल घाटी में बसा हुआ एक गांव जो मनाली से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिस्सु के बारे में।

वॉटरफॉल
सिस्सू में वॉटरफॉल देखने भी आप जा सकते हैं। ये वॉटरफॉल लेह-मनाली के रास्ते पर है। यहां की खूबसूरती हर किसी को अपना दीवाना बना देती है। यहां से आप नेचर के आकर्षित नजारों को एंजॉय कर सकते हैं।
सिस्सू लेक
ये लेक बेहद खूबसूरत है। यहां जाकर आपको सुकून मिल सकता है। पहाड़ों से घिरी ये जगह मन को अलग शांति देता है। यहां सर्दियों में भारी बर्फबारी होती है। जिसकी वजह से पर्यटकों के लिए ये जगह बंद हो जाती है और प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर से आसपास की जगहों को घुमाया जाता है।
कहां रुकें
अगर आप सिस्सु के आसपास घूमने का प्लान कर रहे हैं। तो आपको यहां रहने के लिए सस्ते और अच्छे होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे मिल जाएंगे। ये आपके बजट में ही मिल जाएंगे। यहां आपको खाने के लिए भी काफी तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे।


Next Story