लाइफ स्टाइल

सिंगल पैरेंट्स ऐसे करें बच्चों की देखभाल

Rani Sahu
8 Sep 2022 11:56 AM GMT
सिंगल पैरेंट्स ऐसे करें बच्चों की देखभाल
x
कई बार बच्चे की परवरिश सिंगल पेरेंट (single parents) को भी करनी पड़ती है। किसी कारणवश पति-पत्नी अलग हो जाते हैं। ऐसे में बच्चे की सारी जिम्मेदारी सिंगल पेरेंट्स पर आ जाती है। इस दौरान उन्हें कई मुसीबतों का भी सामना करना पड़ता है। आज के बिजी लाइफस्टाइल में सिंगल पेरेंटिंग आसान नहीं है। काम के साथ बच्चे की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ती है। कई बार बच्चों को अच्छी परवरिश भी नहीं मिल पाती, जिसके कारण वह बिगड़ जाते हैं। इस दौरान माता-पिता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
बच्चे को कम समय देना
बच्चों का बिना साथी के पालन-पोषण करने के दौरान कई बार माता-पिता अपने लिए समय नहीं निकाल पाते। इतना ही नहीं कई बार बिजी शैड्यूल होने के कारण वह बच्चे पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। इसी वजह से सिंगल पेरेंट बच्चों में अकेलेपन की समस्या अकसर रहती है। समय के कारण माता-पिता बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता पाते। जिसके कारण इसका बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
बच्चे की गलत परवरिश
सिंगल पेरेंट्स में बच्चे की परवरिश पर भी गहरा असर पड़ता है। बच्चे की परवरिश बिगड़ सकती है। कई बार तो सिंगल माता-पिता बच्चों को जिम्मेदारी भी संभाल नहीं पाते और बच्चों को उनके हाल पर छोड़ देते हैं। इसके कारण भी बच्चे के व्यवहार, शिक्षा, स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।
आर्थिक समस्याओं के कारण
सिंगल पेरेंट्स को आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। यह दौर माता-पिता के लिए काफी चुनौतियों भरा हो सकता है। काम के साथ-साथ बच्चों की देखभाल करना भी एक बहुत ही बड़ी जिम्मेवारी होती है। इसके लिए आपका आर्थिक तौर पर भी मजबूत होना आवश्यक है। आर्थिक तौर पर कमजोर होने के कारण आप बच्चों की कई चीजें जैसे सही चिक्तिसा, शिक्षा, देखरेख, मनपसंद जैसी चीजों का भी ध्यान नहीं रख पाएंगे।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story