लाइफ स्टाइल

सर्दियों में 'सिंधी कढ़ी' देगी बेहतरीन स्वाद, जानिए रेसिपी

Kajal Dubey
23 April 2024 11:19 AM IST
सर्दियों में सिंधी कढ़ी देगी बेहतरीन स्वाद, जानिए रेसिपी
x
लाइफ स्टाइल : गर्म खाने का अपना ही मजा है. सर्दियों में कढ़ी खासतौर पर पसंद की जाती है. लेकिन आज हम आपके लिए हरी सब्जियों से भरी 'सिंधी कढ़ी' लेकर आए हैं जो सेहत के लिए भी फायदेमंद है. तो आइए जानते हैं इस 'सिंधी कढ़ी' रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
बेसन - 7 बड़े चम्मच
गाजर - 1 कप (बारीक कटी हुई)
लौकी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
बीन्स - 1 कप (बारीक कटी हुई)
भिंडी - 6-7 (बारीक कटी हुई)
हरी मिर्च - 1-2
हींग - एक चुटकी
जीरा - 1 चम्मच
मेथी दाना - 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
हल्दी - 1 चुटकी हरा धनियां - नमक
सजावट के लिए - स्वादानुसार, तेल - आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि
: एक पैन में तेल डालकर गर्म करें. - इसके बाद इसमें हींग, जीरा, मेथी दाना और हरी मिर्च डालकर तड़का लगाएं.
- अब इसमें बैंगन, लौकी, भिंडी, गाजर, बीन्स जैसी मौसमी सब्जियां डालें और मध्यम आंच पर ढककर 5 मिनट तक पकाएं.
बेसन को हल्का सा भून लीजिए.
- अब बेसन में धीरे-धीरे पानी डालकर घोल लें. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई गांठ न रह जाए।
- अब गैस पर दूसरा पैन चढ़ाएं और उसे गर्म होने दें. गर्म होने पर इसमें बेसन का घोल डालें और अच्छे से उबलने दें. बीच-बीच में हिलाते रहें.
- अब बेसन में पकी हुई सब्जियां, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं और इसे 10 से 15 मिनट तक पकने दें.
- पूरी तरह पकने के बाद इसमें इमली का गूदा डालकर 3 मिनट तक और पकाएं और गैस बंद कर दें.
- गर्मागर्म सिंधी कढ़ी को चावल के साथ परोसें.
Next Story