लाइफ स्टाइल

छोटे कमरे की सजावट के लिये सिंपल टिप्स

Ritisha Jaiswal
30 May 2023 1:11 PM GMT
छोटे कमरे की सजावट के लिये सिंपल टिप्स
x
घरों के लेटेस्ट डिजाइन देखकर सभी यहीं सोचते हैं कि काश हमारा घर भी ऐसा होता लेकिन आजकल बड़े और आलीशान घर खरीदना कोई आसान काम नहीं है लेकिन आप अपनी सूझ-बूझ और समझदारी से छोटे से घऱ को भी अपने मन मुताबिक सजा सकते हैं।
एक घर में बेडरूम काफी महत्वपूर्ण होता है। बेडरूम घर का सबसे सुखद स्थान होता है, सुखद इसलिये क्योंकि यह आराम करने का स्थान होता है। आप इसे स्पेशल रूम भी कह सकते हैं क्योंकि यहां पर आ कर आप दुनिया भर की थाकन भूल कर मजे का समय बिताते हैं। कुछ लोगों के लिये तो यह रोमेन्टिक स्थान भी माना जाता है। लेकिन अगर बेडरूम छोटा हो तो वहां पर फर्नीचर रखने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने बेडरूम को सजा सकतें है। इससे ना केवल आपके कमरे का साइज में बड़ा दिखाई देगा बल्कि आरामदायक भी होगा। आइये जानते हैं क्या हैं वे टिप्स।
* वॉल पेंट : अपने बेडरूम के लिए रंगों का चयन करना सजावट करने जितना ही महत्वपूर्ण है। रंग आपको भावनाओं से जोडऩे का काम करते हैं। अपने घर या बेडरूम को सजाने के लिए केवल उन्हीं रंगों का प्रयोग करें जो आपको, आपके पार्टनर या आपके परिवार को पसंद हो। दिवारों पर कोई ऐसा पेंट चुनें जो रात को शांति प्रदान करे और दिन में फ्रेशनेस का एहसास दिलाए। छोटे बेडरूमों में सफेद, क्रीम और बिंज पेंट ज्यादा खिलते हैं। डार्क रंगों का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिये।
* मोमबत्तियों से सजाएं : कुछ लोग अपने कमरों को सजाने के लिए खूबसूरत मोमबत्तियों का भी प्रयोग करते हैं। खूबसूरत व रंगबिरंगी मोमबत्तियां व हल्की रंग की लाइटें आपके कमरे में चार-चांद लगा देंगे। मोमबत्ती की रौशनी एक अलग ही तरह का रोमांटिक माहौल पैदा करती है। अपने पार्टनर को रोमांटिक माहौल देने के लिए अलग-अलग रंगों की सुगंधित मोमबत्तियों से बेहतर विकल्प कुछ और हो ही नहीं सकता।
* बेड : बेडरूम के साइज का ख्याल रखते हुए बेड का चुनाव करें। ऐसा बेड खरीदें, जिसके अदंर काफी समान आ सके। इसके अलावा आप फोल्ड करने वाले बेड का भी चुनाव कर सकती हैं। इससे आपके बेडरूम में काफी जगह बढ जाएगी।
* टीवी बेडरूम में न रखें : टीवी के सामने समय खर्च करने से आपका ध्यान अपने आसपास के लोगों पर केंद्रित नहीं रह पाता इसलिए बेहतर यही होगा कि आप अपने कमरे में टीवी बिल्कुल न रखें। जो वक्त आप एक दूसरे के साथ बिता सकते हैं वह अब टीवी देखने में बर्बाद नहीं होगा।
* कैबिनेट : एक हाई लेवल का कैबिनेट खरीदें, जिसमें काफी सारी जगह उपलब्ध हो। कैबिनेट में कपडे़ और अन्य वस्तुएं रखने के लिये जगह बहुत जरुरी है।
Next Story