लाइफ स्टाइल

हरियाली तीज पर लगाए सिंपल और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, देखे photos

Tara Tandi
30 July 2022 7:17 AM GMT
हरियाली तीज पर लगाए सिंपल और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, देखे photos
x
सावन का महीना अपने साथ कई त्योहारों को लेकर आता है। इस त्योहारों की लिस्ट में सबसे पहले आता है हरियाली तीज।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सावन का महीना अपने साथ कई त्योहारों को लेकर आता है। इस त्योहारों की लिस्ट में सबसे पहले आता है हरियाली तीज। सावन के ये त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग को चुन कर सजती-सवरती हैं। इसी के साथ वह मेहंदी भी लगाती है। कुछ महिलाएं मेहंदी लगवाना पसंद करती है। मेहंदी की लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन की तलाश में हैं तो आप यहां से कुछ डिजाडइन देख सकती हैं। समय के साथ ही कई चीजें बदल रही हैं। इस बदलाव में लोगों की पसंद ना पसंद भी काफी हद तक बदल गई है। बात करें मेहंदी की तो पहले महिलाएं भर-भर हाथ मेहंदी लगाना पसंद करती थी, लेकिन अब सिंपल मेहंदी को पसंद किया जाता है। यहां देखें फ्रंट और बैक मेहंदी डिजायन-

फ्रंट मेहंदी डिजायन

अगर आप भरे हुए हाथ लगाना पसंद करते हैं लेकिन डिजायन सिंपल चाहते हैं तो इनमें से किसी को सिलेक्ट कर सकते हैं। यहां पर फुल भरे हाथों से लेकर सिंपल डिजाइन हैं। तीज के लिए ये हार्ट शेप वाला मेहंदी डिजायन सबसे अच्छा है। वहीं आप चाहें तो आफ एक भरा लगा सकते हैं और एक पर सिंपल सर्कल डिजायन लगा सकते हैं।
बैक मेहंदी डिजाइन

बैक पर मेहंदी डिजाइन सिंपल वाले अच्छे लगते हैं। चाहें तो फूलों वाला मेहंदी डिजायन लगा सकती हैं। ये सिंपल मेहंदी डिजाइन काफी अच्छा है। इन दिनों उंगलियों पर हैवी डिजायन लगा सकते हैं।

कुछ महिलाएं बाजार से भी मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। ऐसे में आप इन डिजायन को पसंद कर बाजार से भी लगवा सकते हैंं। मेहंदी का कीप घर पर बनाना पसंद करते हैं तो उस में थोड़ा सा यूकेलिप्टस का तेल मिलाएं। इस तेल को हाथों पर लगाने से मेहंदी को गहरा रंग देने में मदद मिलती है।















Next Story