लाइफ स्टाइल

पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन के लक्षण और आराम के उपाय

Teja
14 July 2022 5:43 PM GMT
पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन के लक्षण और आराम के उपाय
x
पेट में ऐंठन के

जनता से रिश्ता वेब डेस्क। पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक नियमित प्रक्रिया है, जो हर महीने आते हैं। ऐसे में कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत तेज दर्द होता है, जो कई बार असहनीय हो सकता है। हालांकि, कुछ लड़कियों में दर्द पीरियड्स आने से पहले हो सकता है, तो कुछ को ये बाद में महसूस होता है। क्रैम्प्स की समस्या कुछ लड़कियों में हर महीने होती है। हालांकि, उम्र साथ कम होने के बाद मां बनने के बाद ये पूरी तरह से खत्म हो जाती है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं डिसमेनोरिया या मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स के लक्षणों और इनसे राहत के उपायों के बारे में, जो चलिए जानते हैं-

पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन के लक्षण और आराम के उपाय

डिसमेनोरिया या मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स के लक्षण
उल्टी का मन करना या उल्टी होना
पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होना
दर्द पेट से पैरों और पीठ तक पहुंचना
सिरदर्द और चक्कर आना
डिसमेनोरिया के कारण
डिसमेनोरिया मुख्य रूप से पेट में होने वाली ऐंठन को कहते हैं, जो पीरियड्स के दौरान होती है। इसके कई कारण होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान महिलाओं का यूट्रस सिकुड़ जाता है और जैसे ही यूट्रस सिकुड़ता है, वैसे ही व्लड वेसेल्स में दबाव बढ़ता है और यूट्रस में ब्लड फ्लो कम हो जाता है, जिससे पेट में ऐंठन होती है।
डिसमेनोरिया का इलाज
डॉक्‍टर की मानें तो, डिसमेनोरिया या मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं है। पीरियड्स के दौरान होने वाली ये आम समस्या है, लेकिन कई बार दर्द असहनीय हो सकता है, जो परेशानी का कारण बनता है।


Teja

Teja

    Next Story