- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सिद्धार्थ मल्होत्रा के...
लाइफ स्टाइल
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे केक पर लिखा खास मैसेज, कियारा बोलीं
SHIDDHANT
16 Jan 2026 10:34 PM IST

x
Mumbai मुंबई। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने खास अंदाज में पोस्ट शेयर किए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ झलकियां शेयर कीं। इसमें सिद्धार्थ का बर्थडे केक, सेलिब्रेशन के पल, परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती के वीडियो शामिल हैं। कियारा और सिद्धार्थ दोनों खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात केक है, जिसमें सिद्धार्थ का नाम लिखने की बजाय 'सायरा के पापा' लिखा हुआ है। यह बेटी सरायाह के लिए बहुत प्यारा संदेश है, जो दिखाता है कि अब सिद्धार्थ के लिए पिता बनना कितना खास हो गया है।
वीडियो में कियारा सिद्धार्थ के लिए ‘बार-बार दिन ये आए’ गाना गाती नजर आ रही हैं। वहीं, फिल्ममेकर करण जौहर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा कियारा को चीयर करते दिखते हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "सबसे खूबसूरत इंसान। आज भी तुम्हें देखकर दिल धड़क उठता है। अब हमारी छोटी-सी परी भी तुम पर फिदा है। जन्मदिन मुबारक हो पति। पोस्ट शेयर करने के बाद कियारा और सिद्धार्थ के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।
संजय कपूर, भावना पांडे और महीप कपूर ने कमेंट सेक्शन पर जन्मदिन की बधाई दी। सिद्धार्थ और कियारा ने साल 2023 में शादी की थी। दोनों ने हाल ही में अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया था। जन्म के 3 महीने बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेटी का नामकरण कर उसके नाम की घोषणा की। कपल ने बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है। अभिनेता जल्द ही हॉरर ड्रामा फिल्म 'वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आएंगे, हालांकि फिल्म की बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Tagsसिद्धार्थ मल्होत्राकियारा आडवाणीजन्मदिनइंस्टाग्राम पोस्टबर्थडे केकसरायाह मल्होत्रापरिवारदोस्तसेलिब्रेशनवीडियोप्यारशुभकामनाकरण जौहरमनीष मल्होत्रासंजय कपूरभावना पांडेमहीप कपूरशादीहॉरर ड्रामावन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्टजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





