- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- एलोवेरा जेल के साइड...

x
एलोवरा के नुकसान (Side Effects Of Aloe Vera)
एलोवेरा जेल के निश्चित रूप से ढेरों फायदे हैं लेकिन इसके अधिक मात्रा में सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। ये नुकसान आपके पूरे शरीर की सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। अब हम एलोवेरा जेल के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है।
1. पेट में समस्या हो सकती है
एलोवेरा की पत्तियों में लेटेक्स होता है, ये पौधे की स्किन के नीचे से आता है। बहुत से लोगों को लेटेक्स से एलर्जी होती है, जिसके कारण पेट में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं में पेट में जलन, ऐंठन या मरोड़ होना और पोटेशियम का लेवल लो सकता है।
लेकिन स्किन पर लगाने के लिए लेटेक्स को सुरक्षित माना जाता है। हालांकि इस पर और अधिक स्टडी की आवश्यकता है।
2. स्किन में जलन हो सकती है
बहुत से लोगों को एलोवेरा जेल से एलर्जी की समस्या हो सकती है। अगर ऐसे लोग एलोवेरा जेल का प्रयोग करते हैं तो स्किन में एलर्जी, आंखों में लालिमा आना, स्किन में रैशेज आना, जलन और खुजली की समस्या हो सकती है।
3. ब्लड शुगर का लेवल कम हो सकता है
एलोवेरा जूस के सेवन से ब्लड शुगर के लेवल में गिरावट आ सकती है। एलोवेरा के जूस में लेक्सेटिव प्रभाव पाए जाते हैं, इसकी वजह से डायबिटीज के मरीजों में इलेक्ट्रोलाइट के असंतुलन की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो, एलोवेरा जूस के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
4. डिहाईड्रेशन हो सकता है
एलोवेरा जूस में पाए जाने वाले लेक्सेटिव के कारण शरीर में पानी की कमी या डिहाईड्रेशन की समस्या हो सकती है। लेक्सेटिव का प्रयोग आमतौर पर कब्ज या पेट साफ न होने पर किया जाता है।
लेकिन अगर आप रोज 30 ML से ज्यादा मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन कर रहे हैं तो, इससे दस्त आने और शरीर में पानी की कमी होने की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं।
5. आंतरिक अंगों में जलन हो सकती है
ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी इंसान की आंतों में कोई समस्या हो तो, एलोवेरा जूस का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। इसके अलावा महिलाओं को गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान भी एलोवेरा जूस के सेवन से बचना चाहिए।
एलोवेरा जूस में स्किन को सिकोड़ने के गुण पाए जाते हैं। महिलाओं गर्भावस्था में इसका सेवन करने से उन्हें बच्चे के जन्म में कठिनाई हो सकती है।
6. हृदय गति को अनियमित कर सकता है
एलोवेरा जूस के सेवन से शरीर में पोटेशियम के लेवल में कमी आ सकती है। इससे हार्ट बीट का अनियमित हेाना, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर बड़ी उम्र के और बीमार लोगों को एलोवेरा जूस के सेवन से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
7. लिवर को प्रभावित कर सकता है
एलोवेरा में पाए जाने वाले बायो एक्टिव कंपाउंड लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया में दखल दे सकते हैं। इसकी वजह से सेहत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर किसी को लिवर में कोई समस्या है तो उसे बिना डॉक्टर से राय लिए एलोवेरा जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
8. पेट में दर्द हो सकता है
एलोवेरा जूस के सेवन के बाद पेट में गड़बड़ी आने की शिकायत बेहद आम होती है। एलोवेरा में पाया जाने वाले लेटेक्स के कारण पेट में बहुत ज्यादा मरोड़ उठने और दर्द होने की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याओं की मेडिकल हिस्ट्री रही है तो एलोवेरा जूस का सेवन बिल्कुल भी न करें।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper

Kajal Dubey
Next Story