- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- श्वेता त्रिपाठी ने...
लाइफ स्टाइल
श्वेता त्रिपाठी ने गिनाईं साल 2025 की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियां, कहा- 'मुझे गर्व होता है'
SHIDDHANT
28 Dec 2025 10:07 PM IST

x
Mumbai मुंबई। बॉलीवुड और डिजिटल प्लेटफॉर्म की मशहूर अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में इस साल यानी 2025 की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों और विचारों को साझा किया। उन्होंने बताया कि अब भारतीय कहानियों और कलाकारों की पहचान वैश्विक स्तर पर हो रही है। इसके अलावा, समानता, मानसिक स्वास्थ्य और महिलाओं की स्थिति जैसे विषय अब समाज की मुख्य बातचीत का हिस्सा बन रहे हैं। यह बदलाव न सिर्फ मनोरंजन उद्योग के लिए बल्कि समाज के लिए भी बेहद जरूरी है।
आईएएनएस से बात करते हुए श्वेता ने कहा, ''मुझे गर्व होता है कि अब लोग समानता, मानसिक स्वास्थ्य और समावेशिता जैसे विषयों को गंभीरता से समझने लगे हैं। पहले यह बातें सिर्फ कुछ लोगों तक सीमित रहती थीं, लेकिन अब यह रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा बन गई हैं। लोग अब मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं। यह बदलाव लंबे समय से जरूरी था। इससे समाज में सहानुभूति और समझ बढ़ेगी। श्वेता ने कहा, ''भारतीय कहानियां अब दुनिया भर में अपनी पहचान बना रही हैं। चाहे यह फिल्मों के रूप में हो, कला के रूप में, या हमारी संस्कृति के जरिए, अब भारत की रचनात्मक चीजों को दुनिया भर में सराहा जा रहा है।''
श्वेता ने ओटीटी के बढ़ते प्रभाव की चर्चा की। उन्होंने कहा, ''नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और अन्य प्लेटफॉर्म्स भारतीय कलाकारों और कहानियों को वैश्विक स्तर पर पेश करने के लिए नए अवसर खोले हैं। यह व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से प्रेरित करने वाला है। जब आप देखते हैं कि दुनियाभर के लोग आपकी कला और काम को कितना पसंद कर रहे हैं, तो यह आपको और मेहनत करने की प्रेरणा देता है। यह आपको हर चुनौतीपूर्ण दिन में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इस बदलाव ने न केवल कलाकारों को बल्कि दर्शकों को भी प्रेरित किया है कि वे नई चीजों की सराहना करें।''
श्वेता ने महिलाओं और युवा लड़कियों की सफलता के बढ़ते प्रभाव पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ''अब महिलाएं और युवा लड़कियां हर क्षेत्र में पुरानी सोच और रूढ़ियों को चुनौती दे रही हैं। खेल, विज्ञान, राजनीति और कला सभी क्षेत्रों में महिलाएं नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, ''भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की सफलता इस बदलाव की स्पष्ट मिसाल हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट की वजह से इन कहानियों की पहुंच बहुत बढ़ गई है और अब हर कोई देख सकता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। यह बदलाव न सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा है, जो पुराने विचारों को बदलने में मदद करता है।''
Tagsश्वेता त्रिपाठीबॉलीवुडडिजिटल प्लेटफॉर्म2025भारतीय कहानियांवैश्विक पहचानओटीटीमानसिक स्वास्थ्यसमानतामहिला सशक्तिकरणयुवा लड़कियांसमाजिक बदलावनेटफ्लिक्सप्राइम वीडियोप्रेरणाकला और संस्कृतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





