लाइफ स्टाइल

23 अप्रैल को होगा श्री रामलला का भव्य जलाभिषेक, चीन-पाकिस्तान-रूस-यूक्रेन समेत इन 155 देशों से लाया गया जल

SANTOSI TANDI
3 Jun 2023 7:17 AM GMT
23 अप्रैल को होगा श्री रामलला का भव्य जलाभिषेक, चीन-पाकिस्तान-रूस-यूक्रेन समेत इन 155 देशों से लाया गया जल
x
23 अप्रैल को होगा श्री रामलला का भव्य जलाभिषेक,
रामनगरी अयोध्या में भगवान रामलला के मंदिर का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है। माना जा रहा है कि करीब एक साल से कम वक्त में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इसी कड़ी में श्री राम जन्मभूमि का भव्य जलाभिषेक होना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को मनीराम दास छावनी सभागार में 'जल कलश' की पूजा करेंगे। यह जलाभिषेक न सिर्फ भारत की पवित्र नदियों, बल्कि 156 देशों की नदियों और समुद्र के जल से होगा। जलाभिषेक कार्यक्रम में देश ही नहीं। विदेशों के भी राजनयिक, धार्मिक और आध्यात्मिक गुरुओं के साथ गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने की तैयारी है।
बता दें कि 156 देशों से जल लाने की जिम्मेदारी दिल्ली के पूर्व बीजेपी विधायक विजय जॉली ने संभाली थी और यह काम 3 साल पहले यानी साल 2020 में शुरू हुआ था। अब जब दुनियाभर के 156 देशों का जल इकट्ठा हो गया है तो अब रामजन्म भूमि का जलाभिषेक किया जाएगा।
भाजपा नेता विजय जॉली ने बताया कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की पवित्र नदियों में से एक रावी नदी का जल भी इसमें शामिल है। हालांकि पाकिस्तान से जल लाना आसान नहीं था, लेकिन फिर दुबई के रास्ते इस जल को भारत लाया गया। एक साल से चल रहे रशिया-यूक्रेन युद्ध के बीच हालात कुछ अच्छे नहीं हैं, लेकिन प्रभु श्री राम की जन्मभूमि के जलाभिषेक के लिए दोनो देशों ने मदद की और दोनों ही देशों से जल लाया गया। अब रामलला का इस जल से अभिषेक किया जाएगा।
जलाभिषेक कार्यक्रम में सिर्फ पाकिस्तान और रूस ही नहीं, बल्कि फ्रांस, जर्मनी, जॉर्जिया, स्विट्जरलैंड, इटली, इराक, कनाडा, चीन, भूटान, अफगानिस्तान, ब्राजील, डेनमार्क जैसे कुल मिलाकर 156 देशों का जल शामिल है।
Next Story