- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- प्रेग्नेंसी के बाद...

x
Yoga For New Mom पहले जैसा फिट शरीर पाने के लिए योग एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। नियमित रूप से कुछ विशेष योगासनों का अभ्यास करके आप न सिर्फ वजन कम कर सकती हैं, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत भी बना सकती हैं।
Yoga For New Mom: गर्भावस्था के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। आमतौर पर प्रसव के बाद महिलाओं के पेट की चर्बी बढ़ जाती है। पीठ दर्द और शरीर में ढीलापन आदि की समस्या हो सकती है। हालांकि अपनी सेहत और शरीर पर ध्यान देकर महिलाएं इन परेशानियों से बच भी सकती हैं। इसका उदाहरण बी टाउन की माॅम अभिनेत्रियां हैं।
आप भी अगर आलिया या दीपिका की तरह डिलीवरी के बाद भी पहले जैसा शरीर चाहती हैं तो योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें। पहले जैसा फिट शरीर पाने के लिए योग एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। नियमित रूप से कुछ विशेष योगासनों का अभ्यास करके आप न सिर्फ वजन कम कर सकती हैं, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत भी बना सकती हैं।
विभिन्न योगासनों में भुजंगासन सबसे ज्यादा लाभ लेने वाला योग है। इसके अभ्यास से पेट की चर्बी कम करने और रीढ़ को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। भुजंगासन पेट की मांसपेशियों को टोन करता है और पीठ दर्द से राहत दिलाता है।
सेतुबंधासन
प्रसव के बाद महिलाओं के लिए सेतुबंधासन का अभ्यास काफी लाभकारी है। इसके नियमित अभ्यास से पेल्विक मांसपेशियों में मजबूती आती है। यह पीठ दर्द में राहत देता है और जांघों व पेट की चर्बी कम करता है।
Tagsप्रेग्नेंसीफिटनेसpregnancyfitness जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





