लाइफ स्टाइल

क्या बारिश के मौसम में भी देना चाहिए पौधों को पानी? जानें

SANTOSI TANDI
3 July 2023 6:45 AM GMT
क्या बारिश के मौसम में भी देना चाहिए पौधों को पानी? जानें
x
चाहिए पौधों को पानी? जानें
पौधों (Plants) के लिए पानी बहुत जरूरी है। ज्यादा या कम पानी देने की वजह से आपके पौधे मर भी सकते हैं। हालांकि, बहुत से लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या पौधों को बारिश के मौसम में भी पानी देने की जरूरत होती है? आइए जानते हैं इस सवाल का उत्तर और समझते हैं कि क्या असल में बारिश पौधों के लिए फायदेमंद है।
बारिश के मौसम में पौधों को पानी देना चाहिए
बारिश में रखे पौधों को खुद ब खुद पानी मिल जाता है। हालांकि, फिर भी आपको बारिश कितने देर तक आई, पौधों के प्रकार और मिट्टी की नमी जैसे पहलुओं पर फोकस करना होगा। मिट्टी की नमी देखकर आपको समझ आ जाएगा कि पौधे को और पानी देने की आवश्यकता है या नहीं।
बहुत बार पौधों की पत्तियां बहुत घनी और बड़ी होती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपको पत्तों को हटाकर गमले पर जरूर गौर करें। अगर बारिशे का पानी गमले में नहीं गया है, तो आपको खुद पानी देना होगा।
कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में आप कोशिश करें कि उन पौधों को ज्यादा बारिश में ना रखें या थोड़ी देर रखने के बाद उठा लें। (अंजीर का पौधा लगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स)
क्या पौधों के लिए फायदेमंद है बारिश? (Benefits of Rainwater for Plants)
बारिश का पानी पौधों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। ऐसा भी कहा जाता है कि फसल की तरह पौधों पर जैसे ही पानी पड़ता है, पौधे खुश हो जाते हैं। कुल मिलाकर आपके पौधे अगर गार्डन के अलावा किसी और हिस्से में रखे हैं तो उन्हें कुछ देर के लिए बारिश के नीचे जरूर रखें।
बरसात के मौसम में पौधों में खाद डालना चाहिए?
बरसात के मौसम में मिट्टी से ऊपरी परत पानी के साथ बह जाती है, इसलिए मिट्टी को उर्वर बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि आप गाय का गोबर और अन्य होममेड नेचुरल फर्टिलाइजर यूज करें। आप चाहें तो लिक्विड फर्टिलाइजर भी यूज कर सकते हैं, जो सीधा पौधों की मिट्टी में मिल जाते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story