लाइफ स्टाइल

क्या मनी प्लांट को धूप में रखना चाहिए? जानें

Mohammed Raziq
20 Sept 2023 12:59 PM IST
क्या मनी प्लांट को धूप में रखना चाहिए? जानें
x
रखना चाहिए? जानें
: मनी प्लांट का पौधा घर के अंदर और बाहर कहीं भी लगाया जा सकता है। वास्तु के मुताबिक भी इस पौधे को घर में लगाना अच्छा माना जाता है। हर पौधे की केयर करने के लिए नियम होते हैं। जैसे कि हर पौधे को धूप कितनी लगवानी है, इस बात का भी ख्याल रखना जरूरी होता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं क्या मनी प्लांट को धूप लगवानी चाहिए या नहीं।
क्या मनी प्लांट को धूप में रखना जरूरी है
मनी प्लांट को आप धूप में रख सकते हैं। खासतौर पर अगर आपके मनी प्लांट का पौधा गार्डन में लगा है, तो आप उसे धूप जरूर लगवाएं। 3 से 4 घंटे की धूप मनी प्लांट के पौधे के लिए काफी है। आप पौधों को ज्यादा धूप से बचाने के लिए पौधों के ऊपर शेड लगवा सकते हैं। या गमले को धूप से उठाकर छाव में रख सकते हैं।
क्या मनी प्लांट बिना धूप के उगा सकते हैं?
मनी प्लांट को आप बिना धूप के उगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस मनी प्लांट को मिट्टी की जगह पानी में लगाना है। बता दें कि मनी प्लांट खुद ब खुद हवा से ऊर्जा प्राप्त कर लेता है। जरूरी नहीं है कि आप पौधे को धूप में रखें।
मनी प्लांट को जल्दी ग्रो कैसे करें
मनी प्लांट के पौधे को जल्दी ग्रो करने के लिए सही समय पर कटिंग करना बहुत जरूरी है। ऐसा ना करने पर एक खराब पत्ते से पूरी कली खराब हो जाती है। 2 हफ्ते में कम से कम 1 बार मनी प्लांट की कटिंग जरूर करें।
मनी प्लांट के लिए खाद
सभी प्लांट्स की तरह मनी प्लांट के पौधे के लिए भी खाद बहुत जरूरी है। आप केले के छिलके और फलों के छिलके जैसे वेस्ट को मिलाकर नेचुरल खाद तैयार करें और उसे पौधे में डालें। इससे मनी प्लांट अच्छे से ग्रो होता है और हरा-भरा रहता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Next Story