लाइफ स्टाइल

इन तरीकों से स्टाइल करेंगी शॉर्ट कुर्ती, मिलेगा परफेक्ट लुक

SANTOSI TANDI
30 July 2023 6:54 AM GMT
इन तरीकों से स्टाइल करेंगी शॉर्ट कुर्ती, मिलेगा परफेक्ट लुक
x
मिलेगा परफेक्ट लुक
महिलाओं के बीच कुर्ती का क्रेज कभी कम नहीं हो सकता है। कुर्ती पहनने से एलिगेंट लुक मिलता है। इसलिए वॉर्डरोब में अलग-अलग डिजाइन की कई कुर्तियां होती हैं। शॉर्ट कुर्ती भी देखने में बेहद सुंदर लगती है।
हर आउटफिट को स्टाइल करने का एक तरीका होता है। अगर आप शॉर्ट कुर्ती के साथ केवल जींस ही पहनती हैं, तो आपको फैशन से जुड़ी कुछ टिप्स सीखनी चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको शॉर्ट कुर्ती को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करना सिखाएंगे।
स्कर्ट के साथ कैसे पहनें शॉर्ट कुर्ती
शॉर्ट कुर्ती का फैशन ट्रेंड में है। जींस के अलावा आप इस कुर्ती को स्कर्ट के साथ वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक बेहद सुंदर लगेगा। आप इस लुक को ऑफिस से लेकर किसी शादी में भी पहन सकती हैं। स्कर्ट के डिजाइन पर खास ध्यान दें। इसके साथ ही, हैवी डिजाइनर स्कर्ट के साथ सिंपल शॉर्ट कुर्ती पहनें। इससे आप लुक बेहद प्यार लगेगा।
धोती पैंट के साथ कैसे स्टाइल करें शॉर्ट कुर्ती
क्या आप लॉन्ग के बजाय शॉर्ट कुर्ती पहनना पसंद करती हैं? अगर आप शॉर्ट कुर्ती में यूनिक लुक पाना चाहती हैं, तो इसके साथ धोती पैंट पहनें। धोती पैंट अलग-अलग डिजाइंस में मिलती हैं। आप चाहें, तो कलर कॉन्ट्रास्ट ट्राई कर सकती हैं। (शॉर्ट कुर्ती डिजाइंस देखें)
शॉर्ट कुर्ती को स्टाइल करने के तरीके
फ्लेयर्ड शॉर्ट कुर्ती के साथ आप धोती-पैंट पहन सकती हैं। इससे आपको ट्रेडिशनल लुक मिलेगा। ऑफिस फंक्शन या घर की पार्टी के लिए आप इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
अगर शॉर्ट कुर्ती एकदम सिंपल है तो आप इसके साथ एम्ब्रॉयडरी वाला शरारा कैरी कर सकती हैं। हैवी दुपट्टा से अपने लुक को और खूबसूरत बनाएं। इस तरह का आउटफिट वेडिंग फंक्शन के लिए अच्छा ऑप्शन है।
शॉर्ट कुर्ती के साथ सिगरेट पैंट्स भी काफी अच्छी लगती हैं। आपको मार्केट में सिंपल से लेकर प्रिंटेड पैंट्स मिल जाएंगी।
आपको कुर्ती के साथ ज्वेलरी और मेकअप का भी खास ध्यान रखना चाहिए। आजकल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का ट्रेंड है। यह ज्वेलरी ज्यादातर आउटफिट्स के साथ मैच करती है। अगर आप शॉर्ट कुर्ती में बंजारा लुक पाना चाहती हैं तो इसके साथ नोज पिन और हैवी ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस पहनें। (ओवरसाइज टी-शर्ट को कैसे करें कैरी)
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपका वजन ज्यादा है, तो आपको वर्टिकल लाइन्स वाली कुर्ती पहननी चाहिए। साथ ही, कुर्ती के पैर्टन पर भी ध्यान दें। कुर्ती पर बना पैर्टन बेहद बड़े-बड़े नहीं होने चाहिए। इससे आप अधिक मोटी लगेंगी।
अगर आप पतली हैं, आपको बड़े पैर्टन वाली शॉर्ट कुर्ती पहननी चाहिए। साथ ही, रंगों का भी ध्यान रखें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story