लाइफ स्टाइल

तांबे के काले बर्तन को इस ट्रिक्स के करें Shining

Ritisha Jaiswal
20 May 2022 10:23 AM GMT
तांबे के काले बर्तन को इस ट्रिक्स के करें Shining
x
सीकरघर में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की सफाई भी बहुत ही जरुरी होती है। पुराने समय में लोग तांबे के बर्तनों में खाना बनाते थे।

सीकरघर में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की सफाई भी बहुत ही जरुरी होती है। पुराने समय में लोग तांबे के बर्तनों में खाना बनाते थे। लेकिन आज उनकी जगह स्टील और नॉनस्टिकी बर्तनों ने ले ली है। ताबें के बर्तन पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। ज्यादा समय तक पड़े रहने के कारण यह काले होने लगते हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनसे आप इनकी चमक वापस ला सकते हैं...

विनेगर का करें इस्तेमाल
आप बर्तनों की चमक बढ़ाने के लिए विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप पहले विनगेर को तांबे के बर्तन में कुछ देर के लिए डालकर रख दें। फिर आप इसे साबुन लगाकर पानी के साथ धो लें। बर्तन एकदम साफ हो जाएंगे।
इमली का करें इस्तेमाल
आप तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए इमली का प्रयोग भी कर सकते हैं। आप पहले इमली को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें और फिर हाथों से मसलकर इसका पानी निकाल दें। इमली का पानी आप बर्तनों पर 15 मिनट के लिए लगाकर रख दें। फिर आप बर्तनों का स्क्रबर और साबुन के साथ साफ कर सकते हैं।
नमक और नींबू का करें इस्तेमाल
आप तांबे के बर्तनों की चमक बनाए रखने के लिए नमक और नींबू का प्रयोग भी कर सकते हैं। आप नींबू का रस निकालकर उसमें नमक मिलाएं और फिर उसे तांबे के बर्तन पर लगा दें। 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बर्तन को साबुन के साथ धो लें। बर्तनों की चमक बनी रहेगी।
सिरका और नमक करें इस्तेमाल
आप सिरका और नमक नींबू तांबे के बर्तनों की चमक बनाए रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप बराबर मात्रा में सिरका और नमक मिला लें। फिर आप दोनों चीजों का एक घोल तैयार कर लें। घोल को 20 मिनट के लिए बर्तनों पर लगाएं और फिर स्क्रब से बर्तन साफ कर दें।
नमक और बेकिंग सोडे का करें इस्तेमाल
आप बेकिंग सोडा और नमक का घोल बर्तनों को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नमक और बेकिंग सोडा एक मात्रा में ही किसी बर्तन में डालें और फिर आप घोल को बर्तन साफ करने के लिए इस्तेमाल करें। तांबे के बर्तनों में चमक आ जएगी।



Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story