लाइफ स्टाइल

घर पर पड़े पुराने गहनों को चमकाये इन तरीकों की मदद से

Mohammed Raziq
24 Aug 2023 4:51 PM IST
घर पर पड़े पुराने गहनों को चमकाये इन तरीकों की मदद से
x
तरीकों की मदद से
गहने ऐसी चीज़ है जो हर घर में उपलब्ध होते है।महिलाओं को तो गहनों से बहुत ही प्यार होता है। ऐसा नही है की महिलाए रोज़ ही गहनों को पहनती है लेकिन जब भी पहनती है तो उनकी चमक खोयी हुई नजर आती है साथ ही उनमे गंदगी और मेल भी जम जाता है। गहनों की सफाई के लिए महिलाये सुनार के पास चली है। ऐसे में सबसे अच्छा होगा की आप इनकी सफाई घर पर ही करे जिससे इनकी सफाई भी हो जाएगी, साथ ही आपके पैसे की भी बचत हो जाएगी। आज हम आपको गहनों को घर पर किस तरह चमकाया जा सकता है इस बारे में बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में.......
एक कटोरे में गुनगुना पानी लें इसमें डिशवॉशिंग पाउडर मिलाएं। अब इसमें सोने के गहने थोड़ी देर के लिए डाल दें। इसके बाद एक टूथब्रश से गन्दगी को रगड़ कर साफ़ करें और साफ़ पानी से धोएं। सोने के गहने साफ़ करने का यह सबसे सस्ता और पुराना तरीका है।
चांदी के आभूषण को फिर से नया बनाने के लिए सफेद टूथपेस्ट लें। अब इस पेस्ट से चांदी के आभूषणों को रगड़ कर हलका ब्रश करें, इससे चांदी की चमक लौट आएगी। फिर इसे पानी से धो कर साफ कर लें, फिर सूखे कपड़े से इसे अच्छे से सूखा लें।
गुनगुने पानी में अमोनिया का पाउडर मिलाएं। इसमें दो मिनट से भी कम समय के लिए अपने गहने भिगो दें। इसके बाद गहनों को ब्रश से अच्छे से साफ़ करें।
गर्म पानी लें इसमें थोड़ा नमक मिलाएं। अब इस घोल में थोड़ी देर तक चांदी के गहनें भिगो कर रख दें। इसके बाद ब्रश से गहनों को अच्छे से रगड़ कर साफ़ करें और सूखे कपड़े से साफ़ करके रखें।
एक कटोरा लें अब इसमें चारों तरफ एल्यूमीनियम फॉयल लगा दें। इसके बाद इस कटोरे में चांदी के गहने पर बेकिंग सोडा लगा कर रख दें। इस कटोरे में पानी डालें और तब तक उबालें जब तक चांदी पर लगी सारी गंदगी फॉयल में ना आजाये। इसे तब तक करें जब तक गहने नए जैसे ना लगने लगें।
Next Story