मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट शेयर कर कहा - 'बेहतर करने के लिए खुद को आगे बढ़ाते रहें'
Ritisha Jaiswal
5 Oct 2021 10:42 AM GMT

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और डांस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और डांस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर जिम वर्कआउट और अपने योग करते वक्त की फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक मोटिवेशनल पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो लोगों को अपने सपनों व लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।
इस फोटो में शिल्पा फाइटिंग मोड में दिख रही हैं। फोटो पर एक कोट्स भी लिखा है। आप अभी तक अपने लक्ष्य के पास नहीं पहुंचे हैं लेकिन कल की तुलना में करीब हैं। इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेत्री ने लिखा, अपने लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में आप जो भी कदम उठाते हैं, चाहे वो छोटा हो या बड़ा हो। वह आपको अपने सपनों के करीब लाने मदद करता है। आपको कितनी दूर जाना है इसके बारे में ना सोचें और ना ही निराश हो। आप इसके लिए कितना आगे बढ़े, इस पर गर्व करें और कल की तुलना में बेहतर करने के लिए खुद को आगे बढ़ाते रहें।
उन्होंने आगे लिखा, निरंतरता और समर्पण के साथ आप अपने लक्ष्यों को पार करेंगे और एक माइल स्टोन हासिल करेंगे, जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वियान और समीशा योग करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वियान योग कर रहे हैं और समीशा उन्हें कॉपी कर रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर शिल्पा शेट्टी ने बेहद खुशी जाहिर की थी।
वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो शब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'निकम्मा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेतिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उन्हें आखिरी बार प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हांगामा 2' में देखा गया था। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मीजान जाफरी ने अहम किरदार निभाएं हैं।
Next Story