- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- शेनबा की संघर्षमय...
लाइफ स्टाइल
शेनबा की संघर्षमय यात्रा, 'Made in Korea' ट्रेलर में दिखाई दी
SHIDDHANT
4 March 2026 9:13 PM IST

x
Mumbai मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों अलग-अलग तरह की कहानियां देखने को मिल रही हैं। दर्शक अब सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि ऐसी कहानियां भी देखना चाहते हैं, जिनसे वे खुद को जोड़ सकें। इसी कड़ी में नेटफ्लिक्स ने अपनी नई फिल्म 'मेड इन कोरिया' का ट्रेलर जारी कर दिया है। यह फिल्म एक छोटे शहर की लड़की की बड़ी दुनिया तक पहुंचने की कहानी है। ट्रेलर में भावनाएं, संघर्ष और खुद को पहचानने की यात्रा है।
फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रियंका मोहन नजर आएंगी, जो शेनबा नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। उनके साथ साउथ कोरियाई कलाकार पार्क हे जिन और नौ हो जिन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ट्रेलर की शुरुआत तमिलनाडु के एक छोटे से शहर होती है। यहां शेनबा अपने परिवार के साथ रहती है। उसके अपने कुछ सपने हैं, लेकिन साथ ही थोड़ी झिझक भी है। कुछ ही पलों में सीन बदलता है और वह दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर नजर आती है। यहां की तेज रफ्तार जिंदगी, अलग भाषा और अनजान लोग उसके लिए एक नई चुनौती बनकर सामने आते हैं।
ट्रेलर में कई ऐसे सीन्स हैं, जो शेनबा की घबराहट और अकेलेपन को दिखाते हैं। वह नई जगह पर खुद को ढालने की कोशिश करती है। कभी वह रास्ता भटकती है तो कभी लोगों से बात करने में हिचकिचाती है, लेकिन धीरे-धीरे उसमें आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आता है। कुछ नए दोस्त उसके जीवन में आते हैं, जो उसे समझते हैं और उसका साथ भी देते हैं। इन पलों से उसके चेहरे पर मुस्कान लौटती है और वह अपने डर से आगे बढ़ती है।
फिल्म की खास बात यह है कि इसमें दो अलग-अलग संस्कृतियों को बेहद शानदार तरीके से दिखाया गया है। एक तरफ तमिलनाडु से पारिवारिक जुड़ाव है तो दूसरी तरफ सियोल की आधुनिक जिंदगी है। ट्रेलर दिखाता है कि कैसे शेनबा इन दोनों दुनियाओं के बीच अपना संतुलन बनाती है। फिल्म में भावनात्मक सीन भी हैं, जहां वह अपने घर को याद कर रोने लगती है, लेकिन साथ ही अपने सपनों को छोड़ने से इनकार भी करती है। इस फिल्म को राइज ईस्ट एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्देशन और लेखन रा. कार्तिक ने किया है। फिल्म 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Tagsमेड इन कोरियानेटफ्लिक्सशेनबाप्रियंका मोहनसियोलतमिलनाडुओटीटी फिल्मट्रेलरसंघर्षआत्मविश्वासपारिवारिक जुड़ावआधुनिक जिंदगीरा. कार्तिकराइज ईस्ट एंटरटेनमेंट12 मार्चरिलीजसांस्कृतिक संतुलनभावनात्मक कहानीनए दोस्तबड़ी दुनिया।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





