- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- शहनाज गिल का समर लुक...
लाइफ स्टाइल
शहनाज गिल का समर लुक वायरल, पंजाबी सूट में नदी किनारे दिखाईं कातिलाना अदाएं
SHIDDHANT
6 March 2026 9:55 PM IST

x
Mumbai मुंबई। मार्च के शुरू होने के साथ ही गर्सी का एहसास होने लगा है। इसी बीच 'पंजाब की कैटरीना कैफ' कहे जाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही खूबसूरत शॉर्ट वीडियो शेयर किया है, जिससे इंटरनेट का तापमान बढ़ गया। शहनाज ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "उफ गर्मी।" अभिनेत्री के इस रील को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री मैरून रंग की सिंपल पंजाबी सूट में काफी प्यारी लग रही है। लुक को उन्होंने सैंडल की बजाय सफेद रंग के जूते के साथ पेयर किया है। इसी के साथ धूप से बचने के लिए अभिनेत्री ने सनग्लास के साथ हाथ में काले रंग का छाता पकड़ा हुआ है।
वीडियो में शहनाज खुले मैदान में किसी नदी के किनारे दिख रही हैं, जिसमें वे अलग-अलग पोज और कातिलाना अदाएं दिखाते पंजाबी गाने पर वाइब कर रही हैं। अभिनेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। अभिनेत्री के पोस्ट पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं लोग कमेंट्स के माध्यम से लगातार शहनाज पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "कृपया कनाडा में भी थोड़ी गर्मी भेजिए शहनाज गिल, आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं और हमें आप पर बहुत गर्व है।"
बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और गायिका हैं, जिनका जन्म 27 जनवरी, 1994 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। बिग बॉस हाउस में अपनी सादगी और चुलबुले स्वभाव से उन्होंने लोगों के बीच असल पहचान बनाई। शहनाज गिल ने पंजाबी और हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।
शहनाज ने 2023 में 'किसी का भाई किसी की जान' मूवी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। आज के समय में शहनाज एक सोशल मीडिया सेंसेशन है, जिनके फैंस देश से लेकर विदेशों तक फैले हुए हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे आए दिन फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
Tagsशहनाज गिलपंजाब की कैटरीना कैफइंस्टाग्राम वीडियोसोशल मीडियावायरल वीडियोपंजाबी सूटगर्मीसनग्लासकाले छातामैरून लुकफैन्स रिएक्शनबिग बॉस 13बॉलीवुड डेब्यूकिसी का भाई किसी की जानमॉडलगायिकाफोटो और वीडियो शेयरसोशल मीडिया सेंसेशनफैंस का प्यारइंटरनेट ट्रेंडस्टाइल और फैंशनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





