लाइफ स्टाइल

'राजगिरे के आटे का शीरा', ले सकते हैं नवरात्रि पर फलाहार के रूप में

Kajal Dubey
14 Jun 2023 3:25 PM GMT
राजगिरे के आटे का शीरा, ले सकते हैं नवरात्रि पर फलाहार के रूप में
x
इसी के साथ ही महिलाओं की चिंता भी शुरू हो चुकी हैं कि फलाहार के रूप में क्या बनाया जाए क्योंकि कई लोग नवरात्रि के इन नौ दिनों में उपवास रखते हैं। इसलिए आज हम आपको राजगिरे के आटे का शीरा बनाने की Recipe बताने जा रहे हैं, जिसे नवरात्रि पर फलाहार के रूप में खाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
* आवश्यक सामग्री :
- एक कप राजगिरा का आटा
- डेढ़ कप दूध
- दो चम्मच घी
- आधा कप चीनी
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- बादाम 4-5 (पतले कटे हुए)
- काजू 7-8 (बारीक कटे हुए)
recipe,rajgiri ka sheera,navratri special,recipe rajgiri sheera ,रेसिपी, राजगिरी का शीरा, नवरात्रि स्पेशल, रेसिपी राजगिरी शीरा
* बनाने की विधि :
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक बर्तन में दूध डालकर उबलने के लिए रखें।
- एक दूसरी कड़ाही में मीडियम आंच में घी गरम करें और इसमें काजू-बादाम डालकर भून लें।
- अब इसी कड़ाही में राजगिरे का आटा डालकर हल्की आंच पर भूरा होने तक भूनें। आटे को लगातार चलाते रहें ताकि यह जले नहीं।
- जब आटे से खुशबू आने लगे तो इसमें उबला दूध धीरे-धीरे डालें और अच्छी तरह से चलाते रहें। इसे लगातार चलाते रहने से इसमें गांठ नहीं पडे़गी।
- अब इसमें चीनी, मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- जब पैन घी छोड़ने लगे तब हलवे को 5 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें।
- तैयार है राजगिरे के आटे का शीरा।
Kajal Dubey

Kajal Dubey

    Next Story