लाइफ स्टाइल

Shardiya navratri 2024: मां चंद्रघंटा को लगाएं ये पकवान का भोग

Bharti Sahu 2
5 Oct 2024 1:55 AM GMT
Shardiya navratri 2024:  मां चंद्रघंटा को लगाएं ये पकवान का भोग
x
Shardiya navratri 2024: कहा जाता है कि मां चंद्रघंटा को दूध और दूध से बने पकवान काफी प्रिय हैं। ऐसे में अगर आप मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें केसर पेड़े का भोग लगाएं। यहां हम आपको आसान विधि के केसर पेड़ा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
केसर पेड़ाSaffron Peda
सामग्री Ingredients
मावा (खोया): 500 ग्राम
पिसी हुई चीनी : 150-200 ग्राम
केसर: 10-12 धागे
दूध: 2 टेबलस्पून
इलायची पाउडर: 1/2 टीस्पून
पिस्ता और बादाम
घी: 1 टेबलस्पून
विधि Method
घर पर केसर पेड़ा तैयार करना बेहद आसान होता है। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले 2 टेबलस्पून दूध को हल्का करके उसमें केसर के धागों भिगो कर रखना है। इससे केसर का रंग दुध में अच्छी तरह से घुल जाएगा। अब आपको पेड़ा बनाने की तैयारी शुरू करनी है। इसके लिए एक भारी तले की कड़ाही में 1 टेबलस्पून घी डालें और उसमें मावा (खोया) डालकर मध्यम आंच पर भूनें। ध्यान रखें कि इसे आपको लगातार चलाना है, वरना ये जलने लगेगा। जब मावा हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें पिसी हुई चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं।
अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकने दें, ताकि चीनी अच्छी तरह से घुल जाए। जब चीनी घुल जाए तो इसमें केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं। इसे लगातार तब तक चलाते रहें, जब तक ये गाढ़ा न हो जाए।
जब ये गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद करके इसे गैस से उतार लें। इसके बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दें ताकि इसे आसानी से छूकर पेड़े बनाए जा सकें। जब इसका तापमान थोड़ा ठंडा हो जाए तो हाथों में हल्का घी लगाकर मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें गोल पेड़े का आकार दें। आप चाहें तो इन पर हल्के से चाकू की मदद से डिजाइन भी बना सकते हैं। इन पेड़ों को पिस्ता या बादाम के टुकड़ों से सजाएं। पेड़े तैयार हैं। इनका भोग माता रानी को लगाएं।
Next Story