लाइफ स्टाइल

गुलकंद के इन उपायों से जल्दी प्रसन्न होंगे शनि देव

SANTOSI TANDI
9 Jun 2023 11:16 AM GMT
गुलकंद के इन उपायों से जल्दी प्रसन्न होंगे शनि देव
x
गुलकंद के इन उपायों
ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। जहां शनि देव की कृपा से व्यक्ति को सुखों की प्राप्ति होती है तो वहीं, कुंडली में शनि के मजबूत होने पर शुभ परिणाम मिलते हैं।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि शनि देव को प्रसन्न रखने का सबसे सरल मार्ग है उनकी श्रद्धा से पूजा, अच्छे कर्म करना और छोटे-छोटे कुछ ज्योतिष उपाय। इसी कड़ी में आइये जानते हैं शनि देव के लिए गुलकंद से जुड़े उपाय।
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए: गुलकंद शनि को अति प्रिय है। ऐसे में पान के पत्ते पर गुलकंद रख कर शनि के चरणों में चढ़ाएं।
शनि देव की कृपा पाने के लिए: सरसों के तेल के दीपक में थोड़ा सा गुलकंद मिलाकर जलाएं।
यह भी पढ़ें:Lord Shani: कुंडली में हों ये शुभ योग तो मान लें, आपसे प्रसन्न हैं शनि देव
शनि दोष से मुक्ति के लिए: काले बर्तन में दूध में गुलकंद घोलकर कौवे को खिलाएं। ऐसा 11 शनिवार तक करें।
शनि के उच्च स्थान के लिए: मिट्टी के बर्तन में चीनी के साथ गुलकंद डालकर पीपल के पेड़ (पीपल की परिक्रमा के लाभ) को अर्पित करें।
gulkand astro
परेशानियों से मुक्ति के लिए: पांच पान के पत्तों थोड़ा सा गुलकंद रखकर रोजाना गाय को खिलाएं।
नकारात्मकता दूर करने के लिए: गुलकंद का दान करें और लौंग के साथ रोजाना घर में गुलकंद जलाएं।
हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए: गुलकंद को पांच सुपारी के साथ शनिवार के दिन हनुमान जी को अर्पित करें।
नौकरी में तरक्की के लिए: नौकरी के स्थान पर लाल रंग की डिब्बी में थोड़ा सा गुलकंद अवश्य रखें।
राहु का दुष्प्रभाव कम करने के लिए: गुलकंद को पान के पत्ते में लपेटें। पान के पत्ते को कपड़े में लपेटे। पोटली को घर के मुख्य द्वार पर टांगे।
यह भी पढ़ें:Shani Dev: शनिदेव को आखिर क्यों चढ़ाया जाता है सरसों का तेल?
भगवान शिव का साथ पाने के लिए: शनिवार के दिन भगवान शिव (भगवान शिव के प्रतीक) को गुलकंद चढ़ाने से महादेव और शनिदेव दोनों ही प्रसन्न होते हैं।
नजर दोष उतारने के लिए: गुलाब की पंखुड़ियों के साथ थोड़ा सा गुलकंद लेकर बच्चे के ऊपर से उतारें और फिर उसे जला दें।
तो ये हैं वो गुलकंद के उपाय जिन्हें आजमाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और सभी भौतिक सुखों का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story