लाइफ स्टाइल

मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान, टेका माथा

Manish Sahu
30 Aug 2023 10:59 AM GMT
मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान, टेका माथा
x
मनोरंजन: बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को रिलीज होने में कम समय बचा है। फिल्म स्क्रीन पर आए, इससे पहले शाहरुख़ खान मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने गए। शाहरुख खान ने वैष्णो देवी के दरबार में जाकर अपनी फिल्म 'जवान' की कामयाबी के लिए दुआ मांगी। उनका एक वीडियो सामने आया है।
इसमें शाहरुख़ खान टाइट सिक्योरिटी के बीच चेहरा कवर कर चलते नजर आए। शाहरुख ने व्हाइट टी-शर्ट, डेनिम, स्काई ब्लू जैकेट और चेहरे पर मास्क पहना है। फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म को एटली ने निर्देशक किया है। इसमें शाहरुख़ खान की जोड़ी नयनतारा संग बनी है। जवान का ट्रेलर अभी तक नहीं आया है। मगर इसके गाने और प्रीव्यू आ चुका है। शाहरुख़ खान की बेहतरीन परफॉर्मेंस ने प्रशंसकों का दिल जीता हुआ है।
2023 की धमाकेदार शुरुआत शाहरुख़ खान की फिल्म पठान से हुई थी। शाहरुख़ खान की कमैबक फिल्म ने धुआंधार कमाई की। अब वर्ष समाप्त होने से पहले शाहरुख अपनी एक और फिल्म के साथ तैयार हैं। शाहरुख़ खान का डबल रोल होगा। शाहरुख खान के कई लुक्स इसमें देखने को मिलेंगे। विजय सेतुपथी, प्रियमणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएँगे। हाल ही में फिल्म का गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' रिलीज हुआ है। इसमें नयनतारा संग शाहरुख की बेहतरीन केमिस्ट्री नजर आई।
Next Story