- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- शबाना आजमी: संघर्ष से...
लाइफ स्टाइल
शबाना आजमी: संघर्ष से कामयाबी तक का सफर, पांच बार जीते राष्ट्रीय पुरस्कार
jantaserishta.com
17 Sept 2025 9:34 PM IST

x
MUMBAI मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी अदाकारी और समाज को जागरूक करने वाली फिल्मों के लिए उन्हें खासा सराहा जाता है। उन्हें अपने जीवन में शुरुआत से ही काफी संघर्ष करना पड़ा। बचपन में वह पेट्रोल पंप पर कॉफी बेचा करती थीं। उनका संघर्ष, उनकी मेहनत और आत्मनिर्भरता लोगों के लिए मिसाल है, जो हर किसी को प्रेरित करती है। शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता मशहूर शायर कैफी आजमी थे और मां शौकत आजमी एक अभिनेत्री थीं। बचपन से ही शबाना को कला और साहित्य का माहौल मिला, लेकिन उन्होंने कभी अपने आप को परिवार पर बोझ नहीं बनने दिया। पढ़ाई के दौरान उन्होंने खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले, उन्होंने तीन महीने तक एक पेट्रोल पंप पर कॉफी बेची। वह रोजाना 30 रुपए कमाती थीं। उन्होंने कभी अपने माता-पिता से पैसे नहीं लिए। अभिनेत्री ने अपने उसूलों और मेहनत के जरिए कामयाबी हासिल की।
शबाना आजमी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम 1974 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' से रखा। इस फिल्म में उन्होंने एक नौकरानी की भूमिका निभाई थी, जो एक प्रेग्नेंट महिला होती है। उनकी यह भूमिका इतनी दमदार थी कि उन्हें इस फिल्म के लिए पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिल गया। इस फिल्म ने उनके करियर की नींव मजबूत कर दी और उनकी अदाकारी को पूरे देश में सराहा गया। इसके बाद उन्होंने आर्ट फिल्मों के साथ-साथ कमर्शियल फिल्मों में भी काम किया और हर भूमिका को बखूबी निभाया। उनकी फिल्मों में 'अर्थ', 'खंडहर', 'पार', 'गॉडमदर' जैसी कई समाज जागरूकता से भरपूर फिल्में शामिल हैं, जिनसे उन्होंने महिलाओं के मुद्दों को उठाया। शबाना ने अपने करियर में लगातार मेहनत की और पांच बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतकर अपनी खास जगह बनाई। उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड भी कई बार जीता। उनकी मेहनत, समझदारी और अभिनय की गहराई ने उन्हें इंडस्ट्री में एक खास मुकाम दिलाया।
शबाना आजमी की शादी मशहूर गीतकार और संगीतकार जावेद अख्तर से हुई, जो पहले से ही शादीशुदा थे। जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लेकर 1984 में शबाना से शादी की। यह जोड़ी अपने अनूठे प्यार और परिपक्वता के लिए जानी जाती है। हालांकि, शबाना को मां बनने का सुख नहीं मिला, लेकिन उन्होंने इसे अपनी जिंदगी में कभी निराशा नहीं बनने दिया। उनके परिवार और व्यक्तिगत जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन शबाना ने हमेशा अपने सिद्धांतों और मेहनत पर भरोसा रखा। उनकी मां शौकत आजमी की ऑटोबायोग्राफी में यह भी खुलासा हुआ है कि बचपन में शबाना ने दो बार सुसाइड की कोशिश की, जो उनके लिए एक बड़ा संघर्ष था। लेकिन उन्होंने हर बार अपने आप को संभाला और आगे बढ़ीं। यह उनकी मजबूती और जज्बे का ही नतीजा था कि आज वे बॉलीवुड की सबसे सम्मानित और प्रेरणादायक अभिनेत्रियों में शुमार हैं।
Tagsशबाना आजमीजावेद अख्तरकैफी आजमीराष्ट्रीय पुरस्कारबॉलीवुडसंघर्षअंकुरअर्थगॉडमदरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





