लाइफ स्टाइल

बालों का पकना और गंजापन की समस्याएं से छुटकारा दिलाएगा तिल का तेल

Bharti sahu
24 Dec 2020 2:15 PM GMT
बालों का पकना और गंजापन की समस्याएं से छुटकारा दिलाएगा तिल का तेल
x
तिल एक पौधा है जो उष्णकटिबंधीय यानी गर्म जलवायु में उगता है। इसके फल यानी तिल और तिल के तेल का सेवन किया जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | तिल एक पौधा है जो उष्णकटिबंधीय यानी गर्म जलवायु में उगता है। इसके फल यानी तिल और तिल के तेल का सेवन किया जाता है। भारत सहित अफ्रीका के देशों में तिल की खेती की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अफ्रीका में तिल के आठ प्रकार पाए जाते हैं। जबकि, भारत में तीन प्रकार के तिल पाए जाते हैं। शीत ऋतू में इसका सेवन किया जाता है। मकर संक्रांति के मौके पर तिल के लडडू खाने का विधान है। तिल सेहत के लिए वरदान होता है। साथ ही तिल का तेल भी सेहत और सुंदरता के लिए गुणकारी होता है।

आधुनिक समय में लोग कई प्रकार की बीमारियों से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं। इनमें एक समस्या बालों की है। इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन गलत खानपान, खराब दिनचर्या, तनाव और प्रदूषण मुख्य जिम्मेवार हैं। जबकि कुछ लोगों में बालों की समस्याएं आनुवांशिकता की वजह से होती है जो पीढ़ी दर दर चलती रहती है। विशेषज्ञ का कहना है कि जब शरीर में विटामिन-सी की कमी होती है, तो बालों की समस्याएं होती हैं, जिनमें असमय बालों का पकना और गिरना, गंजापन शामिल हैं। अगर आप भी बालों की किसी भी समस्या से परेशान हैं, तो आप तिल के तेल का इस्तेमाल कर इससे निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे तिल के तेल बालों की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है-

कैसे करें इस्तेमाल
ijlpr.com पर छपी एक रिसर्च के अनुसार, तिल के तेल से बालों की मालिश करने से असमय बालों के गिरने की समस्या दूर होती है। साथ ही बाल लंबे और काले होते हैं। तिल के तेल न केवल बालों के लिए, बल्कि त्वचा की खूबसूरती के लिए भी लाभदायक होते हैं।
- तिल के तेल को गुनगना गर्म कर बालों की मालिश करने से असमय बालों के पकने से निजात मिलता है। इसके लिए सबसे उपयुक्त समय रात में सोने से पहले है। इससे बाल मजबूत और घने होते हैं।
-तिल के पत्तों को पीसकर बालों में लगाने से डैंड्रफ दूर हो जाता है। जबकि इसके पत्तों को पानी में गर्मकर बालों को धोने बालों की समस्याएं दूर हो जाती है।


Next Story