लाइफ स्टाइल

लड्डू के लिए ही नहीं बल्कि इन चीजों के लिए किया जाता है तिल का इस्तेमाल

SANTOSI TANDI
5 Jun 2023 11:17 AM GMT
लड्डू के लिए ही नहीं बल्कि इन चीजों के लिए किया जाता है तिल का इस्तेमाल
x
लड्डू के लिए ही नहीं बल्कि इन चीजों
तिल के बारे में अकसर मकर संक्रांति के दौरान ही चर्चे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मकर संक्रांति में तिल के लड्डू और चिक्की बनाने के अलावा इसका उपयोग किचन में कई तरह की डिशेज में परफेक्ट स्वाद लाने के लिए किया जाता है। बाजार में आपको दो तरह के तिल मिलेंगे एक काला और दूसरा सफेद, अक्सर काले तिल का उपयोग पूजा-अनुष्ठानों में किया जाता है वहीं सफेद तिल का इस्तेमाल तरह-तरह के व्यंजनों के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं हमारे किचन में तिल का उपयोग किन चीजों के लिए किया जाता है।
नान बनाने के लिए
नॉर्थ इंडिया में तिल का उपयोग नान बनाने के लिए किया जाता है। तिल से नान में सौंधी खुशबू आती है। नान बनाने वाले डो में तिल के बीज मिलाए जाते हैं। इससे नान का स्वाद दोगुना हो जाता है।
तिल का तेल
भारत में तिल के तेल का उपयोग पूजा पाठ के अलावा खाना पकाने के लिए किया जाता है, वहीं दुनिया के कुछ हिस्सों में शेजवान सॉस बनाने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। तिल के तेल का उपयोग लोग अपने बाल और स्किन के लिए भी करते हैं।
भारतीय मिठाई
भारत में तिल से कई तरह की मिठाई जैसे खीर, लड्डू, गजक और चिक्की बनाया जाता है (तिल गजक रेसिपी)। इसके अलावा बहुत से डिशेज को गार्निश करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। अक्सर तिल से बने डिशेज को सर्दियों में सर्व किया जाता है, क्योकि इसका तासीर गर्म होता है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन हेल्दी माना गया है।
इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: फल और सब्जियों की सफाई के लिए एफडीए ने शेयर किए टिप्स
माउथ फ्रेशनर
बहुत से लोग तिल के बीज का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर की तरह करते हैं। लोग खाना खाने के बाद एक चम्मच सफेद तिल के बीज को चबाते हैं। कहा जाता है कि तिल के बीज पाचन के लिए अच्छे होते हैं।
तड़का लगाने के लिए
तिल के बीज का उपयोग घरों में तड़का के रूप में भी किया जाता है। मुख्य रूप से गुजराती खांडवी और ढोकला में तड़का और गार्निश करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में तिल के बीज से बिजौरी बनाया जाता है।
बर्गर टॉपिंग के लिए
तिल के बीज को बर्गर के टॉपिंग के लिए भी यूज किया जाता है। घर पर बनने वाले बरगर के अलावा मैकडॉनल्ड्स के बर्गर के टॉपिंग में भी तिल के बीज का उपयोग किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: रसोई में बिना प्लास्टिक इस्तेमाल किए ऐसे करें सामानों को स्टोर
ये रहे किचन में तिल के उपयोग आप तिल का इस्तेमाल किन चीजों के लिए करते हैं हमें कमेंट कर बताएं। इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद, यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही टिप्स और ट्रिक पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story