लाइफ स्टाइल

शाम के चाय के साथ सर्व करे 'स्पाइडर रोल', जाने रेसिपी

Subhi
28 Sept 2021 12:02 PM IST
शाम के चाय के साथ सर्व करे स्पाइडर रोल, जाने रेसिपी
x

सामग्री :

250 ग्राम उबले आलू, 750 ग्राम पत्तागोभी कटी हुई, 10 ग्राम हरी मिर्च कटी हुई, 2 टेबलस्पून हरी धनिया कटी हुई, 5 ग्राम जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, 150 ग्राम उबले नूडल्स, तलने के लिए तेल
विधि :
पत्तागोभी, हरी मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर और आलू को छीलकर एक साथ मसल कर पेस्ट तैयार करें।
अब इस मिश्रण को बराबर-बराबर भाग में बांटकर सिलेंडर आकार में बना लें। फिर इस पर उबले हुए नूडल्स अच्छी तरह लपेटें।
एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म और सुनहरा तल लें। चिली सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।


Next Story