लाइफ स्टाइल

चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें 'गॉर्लिक चीज़ टोस्ट'...जाने मजेदार रेसिपी

Subhi
29 Jan 2021 11:47 AM IST
चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें गॉर्लिक चीज़ टोस्ट...जाने मजेदार रेसिपी
x
चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें गॉर्लिक चीज़ टोस्ट...जाने मजेदार रेसिपी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |

सामग्री :

ब्रेड- 8 स्लाइस,मक्खन- 3 टेबलस्पून, चेडर चीज- 1 कप(कद्दूकस किया), लहसुन का पेस्ट- 2 टेबलस्पून
विधि :
सबसे पहले एक बाउल में लहसुन का पेस्ट और चीज डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब सभी ब्रेड स्लाइस की एक तरफ बटर को फैलाते हुए लगाएं, फिर इसके ऊपर चीज व लहसुन का मिक्सचर डालकर अच्छे से फैला दें। इसके बाद ब्रेड के जिस साइड पर मिक्स लगा है उस साइड से दो ब्रेड को आपस में जोड़ लें।
अब मीडियम आंच पर एक पैन गरम करें। उसपर तैयार किए हुए ब्रेड को रखकर चीज पिघलने और ब्रेड के गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और अपनी मनपसंद चटनी, सॉस, चाय या कॉफी के साथ फैमिली को गर्मागर्म सर्व करें।


Next Story