लाइफ स्टाइल

होली पर अपनों को भेजें रंगों से भरी ये शानदार शायरी

Bhumika Sahu
18 March 2022 4:00 AM GMT
होली पर अपनों को भेजें रंगों से भरी ये शानदार शायरी
x
आज पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग एक-दूसरे से गले-शिकवे मिटाकर गले लगते हैं। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग एक-दूसरे से गले-शिकवे मिटाकर गले लगते हैं। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। होली के दिन लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और एक-दूसरे के घर मिलने जाते हैं। होली के दिन सुबह से ही लोग सोशल मीडिया पर बधाई संदेश करने के साथ ही अपनों को होली की बधाई भेजते हैं। आप भी इन बेहतरीन शायरी से अपनों को भेजें होली की बधाई-

सभी रंगों का रास है होली
मन का उल्लास है होली,
जीवन में खुशियां भर देती है
बस इसीलिए खास है
होली हैप्पी होली

हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भर जाए आपकी झोली,
आप सबको मेरी तरफ से हैप्पी होली

होली के सुन्दर रंगों की तरह
आपका जीवन भी रंगों से भरा हुआ रहे
होली की शुभकामनाएं।

निकलो गलियों में बना कर टोली,
भिगा दो आज हर एक की झोली,
कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो,
वरना निकल लो, लगा के रंग कह के हैप्पी होली.

रंगों के त्योहार में सभी रंगों की हो भरमार
ढेर सारी खुशियां से भरा हो आपका संसार
यही दुआ है भगवान् से हमारी हर बार
होली मुबारक हो मेरे यार

गुझिया की महक आने से पहले
रंगों में नहाने से पहले
होली के नशे में गुम होने से पहले
हम आपसे कहते हैं हैप्पी होली सबसे पहले।

फूलों ने खिलना छोड़ दिया तारों ने चमकना छोड़ दिया
होली में बाकि है कई दिन फिर भी आपने
अभी से नहाना क्यों छोड़ दिया।
Happy Holi

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी ,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी ,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली
मुबारक हो आपको
रंगों भरी होली


Next Story