लाइफ स्टाइल

इन संदेशों को भेजकर दें Hartalika Teej की शुभकामनाएं

Rajesh
6 Sep 2024 7:10 AM GMT
इन संदेशों को भेजकर दें Hartalika Teej की शुभकामनाएं
x

Lifetyle.लाइफस्टाइल: हरतालिका तीज के पर्व में अब बस एक ही दिन बाकी है। हालांकि, त्योहार की बधाइयों का सिलसिला अभी से शुरू हो चुका है। बता दें कि इस साल आज यानी शुक्रवार, 6 सितंबर (Hartalika Teej 2024 Date) को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास दिन पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए भगवान शिव और माता पार्वती के नाम का व्रत रखती हैं और उनके सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। इसके साथ ही महिलाएं एक-दूसरे को तीज के त्योहार की बधाई भी देती हैं। इसी कड़ी में यहां हम कुछ ऐसे ही चुनिंदा बधाई संदेश लेकर आए हैं।

इन संदेशों और तस्वीरों को भेजकर दें हरतालिका तीज की शुभकामनाएं-
तीज व्रत रखो बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ,
हो लंबी उम्र पति की और हर जन्म मिले एक-दूसरे का साथ।
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
आपका तप रंग लाए,
शिव-पार्वती अपना आर्शीवाद बरसाएं,
आपके घर खुशहाली आए,
आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं।
हरतालिका तीज की बधाई
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
तीज का त्यौहार है मधुर प्यार का!
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
इस तीज आपको अपना मनचाहा वर मिल जाए,
करो मां पार्वती से प्रार्थना आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाए।
Next Story