लाइफ स्टाइल

फादर्स डे के मौके पर भेजें ये प्यार भरी बेस्ट विशेज

Kanchan Paikara
21 Jun 2026 1:43 PM IST
फादर्स डे के मौके पर भेजें ये प्यार भरी बेस्ट विशेज
x
हैप्पी फादर्स डे विशेज

Lifestyle लाइफ स्टाइल ; जून के तीसरे रविवार को हर साल फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। अपने लाइफ के सबसे खास हीरो अपने पापा को जो बगैर किसी शोर शराबे के आपकी सारी मांगों को पूरा करते हैं, हर वक्त स्पेशल फील कराते हैं और आपसे अनकंडीशनल प्यार करते हैं।अपने उस सुपरहीरो के दिन को बनाएं खास, फादर्स डे के मौके पर भेज दें ये प्यारा सा शुभकामनाओं भरा मैसेज। यहां से चुनें फादर्स डे के लिए बेस्ट विशेज।

हैप्पी फादर्स डे विशेज
मेरा साहस मेरा सम्मान है पिता,
मेरी ताकत मेरी पहचान है पिता,
शायद रब ने भेजा फल ये अच्छे कर्मों का,
उसकी रहमत उसका है वरदान पिता।
Happy Father’s day
पापा आप मेरा वो गुरूर है,
जो कोई भी कभी भी नहीं तोड़ सकता।
Happy Fathers Day Papa
कदर पिता की कोई जान लेगा,
अपनी जन्नत को दुनिया में ही पहचान लेगा।
हैप्पी फादर्स डे
कभी हंसी और खुशी का मेला है पिता,
कभी कितना तन्हा और अकेला है पिता,
माँ तो कह देती है अपने दिल की बात,
सब कुछ समेट के आसमान सा फैला है पिता।
Happy Fathers Day Papa
कभी कंधे पे बिठाकर मेला दिखता है पिता,
कभी बनके घोड़ा घुमाता है पिता,
माँ अगर पैरों पे चलना सिखाती है,
तो पैरों पे खड़ा होना सिखाता है पिता।
फादर्स डे शुभकामनाएं!
कभी अभिमान तो कभी स्वाभिमान है पिता,
कभी धरती तो कभी आसमान है पिता,
जन्म दिया है अगर माँ ने,
जानेगा जिससे जग वो पहचान है पिता।
फादर्स डे विशेज
हैप्पी फादर्स डे
पिता के साथ में सुकून मिलता है,
जिंदगी खुशनुमा लगती है,
जीने का जुनून मिलता है।
Happy Father’s day
हर खुशी दूं पापा को,
दिल में रहता यही अरमान है,
क्यों मैं जाऊं उन्हें कहीं छोड़ के,
पापा के कदमों में सारा जहान है।
फादर्स डे शुभकामनाएं!
मेरे प्यारे प्यारे पापा,
मेरे दिल में रहते पापा,
मेरी छोटी सी खुशी के लिए,
सब कुछ सह जाते हैं पापा।
हैप्पी फादर्स डे
परेशानी कोई जो कभी मन में रहे,
जान जाते हैं पापा बिन मेरे कुछ कहे।
Happy Fathers Day papa
मेरा साहस , मेरी इज़्ज़त , मेरा सम्मान है पिता,
मेरी ताकत, मेरी पूँजी , मेरी पहचान है पिता।
Happy Father’s Day
पिता जमीर है पिता जागीर है,
जिसके पास ये है वह सबसे अमीर है।
फादर्स डे शुभकामनाएं!
मेरी पहचान आप से पापा,
क्या कहूं आप मेरे लिये क्या हो,
रहने को है पैरों के नीचे ये जमीन,
पर मेरे लिए तो मेरा आसमान आप हो।
हैप्पी फादर्स डे
मंजिल दूर और सफ़र बहुत है,
छोटी सी जिन्दगी की फिकर बहुत है,
मार डालती ये दुनिया कब की हमे,
लेकिन “पापा ” के प्यार में असर बहुत है,
Happy Father’s Day papa
कुछ लोगों का प्यार कभी नहीं बदलता
उनको मां बाप कहा जाता है…
जिंदगी में अच्छा लिबास हो तो
उसे कुदरत कहते है ,
रंगीन दोस्त हो तो उसे जन्नत कहते है ,
हसींन हमसफ़र हो तो उसे मोहब्बत कहते है
और जिंदगी में आप जैसे पापा हो तो उसे किस्मत कहते है
Happy Father’s Day papa
ये जो आज हम महके महके घूम रहे,
हकीकत में हमारे पिता के पसीने की खूशबू है।
हैप्पी फादर्स डे
पापा का प्यार निराला है,
पापा के साथ रिश्ता न्यारा है,
इस रिश्ते जैसा कोई और नहीं यही रिश्ता दुनिया में सबसे प्यारा है।
Next Story