लाइफ स्टाइल

Semolina के गोलगप्पे नहीं होंगे खराब, ये एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट बनाएगा उन्हें परफेक्ट क्रिस्पी

Ratna Netam
30 Jun 2026 7:03 PM IST
Semolina  के गोलगप्पे नहीं होंगे खराब, ये एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट बनाएगा उन्हें परफेक्ट क्रिस्पी
x

Lifestyle लाइफ स्टाइल : गोलगप्पे का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। आमतौर पर माना जाता है कि इन्हें घर पर बनाना मुश्किल है, क्योंकि ये या तो फूलते नहीं हैं या फिर तेल ज्यादा पी लेते हैं। खासकर सूजी के गोलगप्पे बनाते समय यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। लेकिन सही तरीके अपनाकर इन्हें सिर्फ 10 मिनट में मार्केट जैसे क्रिस्पी और फूले-फूले बनाया जा सकता है।शेफ पंकज ने अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में सूजी के गोलगप्पे बनाने के कुछ आसान टिप्स साझा किए हैं, जिनकी मदद से घर पर भी परफेक्ट पानीपुरी तैयार की जा सकती है।

सूजी में सही तरीके से लगाएं मोयन

गोलगप्पे को क्रिस्पी और हल्का बनाने के लिए सूजी में मोयन यानी तेल मिलाना बेहद जरूरी है। इसके लिए बारीक सूजी लें और अगर सूजी दरदरी है तो उसे मिक्सर में पीस लें। अब सूजी में लगभग 50 ग्राम गर्म तेल (250 ग्राम सूजी के लिए) डालकर अच्छे से मसलें।करीब 2 मिनट तक मसलने के बाद अगर सूजी को मुट्ठी में दबाने पर लड्डू बन जाए, तो समझिए मोयन सही मात्रा में लग गया है।

गर्म पानी से गूंथें नरम डो

मोयन के बाद सूजी में थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालते हुए नरम आटा तैयार करें। ध्यान रहे कि डो न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत नरम। इसे 10 से 15 मिनट तक अच्छी तरह मसलें ताकि आटा लचीला हो जाए।इसके बाद डो को रेस्ट देने की जरूरत नहीं होती, बल्कि तुरंत ही गोलगप्पे बनाना शुरू किया जा सकता है। यही ट्रिक उन्हें फूला-फूला और क्रिस्पी बनाती है।

जल्दी तैयार करें परफेक्ट गोलगप्पे

तैयार डो से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलें और गर्म तेल में तलें। सही तकनीक अपनाने पर गोलगप्पे तुरंत फूल जाते हैं और हल्के व क्रिस्पी बनते हैं।इन आसान टिप्स को अपनाकर आप घर पर ही बिना ज्यादा मेहनत के मार्केट जैसे गोलगप्पे तैयार कर सकते हैं और परिवार के साथ चटपटा स्वाद का मजा ले सकते हैं।

Next Story