लाइफ स्टाइल

Semolina-coconut barfi मीठे की क्रेविंग का है ये बेस्ट ऑप्शन

Tara Tandi
21 Feb 2025 5:14 PM IST
Semolina-coconut barfi मीठे की क्रेविंग का है ये बेस्ट ऑप्शन
x
Semolina-coconut barfi रेसिपी: बर्फी मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए बिल्कुल सही मिठाई मानी जाती है। बर्फी खाकर किसी का भी मन तृप्त हो जाता है। लगता है कि इससे बेहतर और कोई मिठाई नहीं है। आज हम आपको सूजी और नारियल की बर्फी के बारे में बताने जा रहे हैं। नारियल की मिठाई वैसे भी बच्चों को भी बेहद पसंद होती है। हमारा मानना है कि यह स्वीट डिश बच्चों का तो दिल जीत ही लेगी, साथ ही बड़ों की जुबान पर भी इसका स्वाद चढ़ जाएगा। नारियल आयरन, विटामिन बी6, कॉपर, मैग्नीशियम और जिंक जैसे खनिजों से भरा हुआ है। ऐसे में यह सेहत के लिए भी अच्छी है। यह मिठाई बनाने में भी बेहद आसान है। हमारी विधि को अपनाने पर आपको कोई मुश्किल नहीं आएगी।
सामग्री (Ingredients)
1 कप सूजी
1/2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
3 बड़े चम्मच घी
1 कप पिसी चीनी
1 1/2 कप दूध
2 बड़े चम्मच मिक्स ड्राई फ्रूट्स
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक पैन में 2 टेबल स्पून घी गरम करें। सूजी डालकर 3-4 मिनट तक भून लीजिए। जब इसका रंग गहरा हो जाए तो इसमें पिसा हुआ नारियल डालें।
- अच्छी तरह से मिलाएं और इसे और 2-3 मिनट के लिए भूनने दें। अब इसे आंच से उतार लें और मिश्रण को एक तरफ रख दें।
- अब दूसरे पैन में दूध गरम करें और उसमें उबाल आने दें। अब नारियल का मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- चीनी डालें और इसे पूरी तरह से घुलने दें। इसे मध्यम आंच पर तब तक पकने दें जब तक दूध पूरी तरह से अवशोषित न हो जाए और गाढ़ा मिश्रण न बन जाए।
- एक बार जब मिश्रण पैन के किनारों को छोड़ दें, तो इसे आंच से हटा दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
- एक ट्रे पर एक टेबल स्पून घी लगाकर चिकना कर लें और उस पर नारियल का मिश्रण फैला दें। इसे समान रूप से फैलाएं और ट्रे को फ्रिज में स्लाइड करें।
- एक बार पूरी तरह से जम जाने के बाद बर्फी के टुकड़ों को काट लें और अपनी पसंद के नट्स से सजाएं।
Next Story