लाइफ स्टाइल

गर्मी के मौसम में कपड़ों और रंगों का चुनाव, जो दे राहत और पसीने से रखे दूर

mukeshwari
24 May 2023 1:55 PM GMT
गर्मी के मौसम में कपड़ों और रंगों का चुनाव, जो दे राहत और पसीने से रखे दूर
x

चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। टेंपरेचर 40 डिग्री के पार जाते ही लोग सडक़ों पर तिलमिलाने लगते हैं। उत्तर भारत जैसी गर्म जगहों पर तो खुद को गर्मी से बचाए रखना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको न सिर्फ कपड़ों की क्वालिटी ध्यान में रखकर उन्हें पहनना चाहिए, बल्कि रंगों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्मी के मौसम में कपड़ों का फेब्रिक और रंग दोनों ही मायने रखते हैं।

आज हम अपनी खास खबर डॉट कॉम की महिला पाठकों को कुछ ऐसे रंगों व कपड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप आसानी से गर्मी में पहनते हुए गर्मी से स्वयं का बचाव कर सकती हैं।

पीला रंग देता है ठंडक का अहसास

पीला रंग प्रकृति की खूबसूरती को बयां करने वालार रंग है। हल्का पीला रंग आँखों को चुभता भी नहीं है और एक पवित्रता का अनुभव कराता है। इसलिए ज्यादातर लोग गर्मियों में पीले कलर के कपड़े पहनना पसन्द करते हैं। दूर से देखने पर भी यह आँखों को ठंडक देता है। आप चाहे तो इस रंग का टॉप, शर्ट, गाउन या स्कर्ट ट्राय कर सकती हैं। यह शीतलता देने वाला रंग है।

सफेद रंग है सुकून और शांति का प्रतीक

सफेद रंग की ड्रेस को आप किसी भी तरह के कपड़ों के साथ टीमअप कर सकते हैं। सफेद रंग हल्का और आरामदायक होता है। इसे पहनकर बाहर निकलने से आप काफी कूल फील करेंगी। अधिकांशत: यह रंग सबको पसन्द आता है। यह रंग पसीने को सोखता भी है।

गुलाबी रंग का खास असर है प्राकृतिक प्रेम से भरा

आमतौर पर गुलाबी रंग को लड़कियों का फेवरेट कलर माना जाता है, लेकिन लडक़ों पर भी यह कलर काफी जंचता है। कह सकते हैं लडक़े और लड़कियाँ दोनों के ही बीच में यह रंग लोकप्रिय है। गर्मी हो या सर्दी, पिंक कलर के पकड़ों का ट्रेंड चलन में रहता है। पिंक कलर के कपड़े ठंडक का एहसास दिलाते हैं।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story