लाइफ स्टाइल

भगवन विष्णु का ये गुण देख देवी लक्ष्मी मान बैठी थी पति, अपने लिए अच्छा जीवन साथी चुनने का ये मंत्र आप भी जान ले

Neha Dani
14 July 2023 2:29 PM GMT
भगवन विष्णु का ये गुण देख देवी लक्ष्मी मान बैठी थी पति, अपने लिए अच्छा जीवन साथी चुनने का ये मंत्र आप भी जान ले
x
लाइफस्टाइल: अपने लिए अच्छा जीवनसाथी चुनना आसान नहीं होता है। इसलिए कई सारे लोग अपने पसंद के व्यक्ति से शादी करने के बाद भी पछताते हैं। ऐसे में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की शादी लाइफ पार्टनर चुनने में आपका मार्गदर्शन कर सकती है।
ये गुण देख देवी लक्ष्मी मन ही मन भगवान विष्णु को मान बैठी थीं पति, आप भी जान लें जीवनसाथी चुनने का ये मंत्र
एक उम्र के बाद हर व्यक्ति यह जरूर सोचता है, कि अपने लिए एक अच्छा जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें? यह फैसला कैसे करें कि किस के साथ अपना पूरा जीवन बिताया जा सकता है? वैसे तो इसका जवाब हर इंसान अपनी समझ के अनुसार आपको दे सकता है, लेकिन सटीक जवाब आप केवल भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के विवाह प्रसंग से ही जान सकते हैं।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान जब देवी लक्ष्मी प्रकट हुई तब उनसे शादी के लिए हर कोई परेशान था। लेकिन देवी को गन्धर्व, सिद्ध, यक्ष, असुर, देवताओं में खोजने के बाद भी कोई सुपात्र पुरुष नहीं मिला। क्योंकि देवी लक्ष्मी ने सभी में कुछ ऐसी कमी देखी जिसे वह अनदेखा नहीं करना चाहती थी। उन्होंने देखा कि कोई धर्म का पालन करता है लेकिन उसमें जीवों के प्रति प्रेम की भावना नहीं है, कोई तपस्वी है लेकिन उसका क्रोध पर काबू नहीं है, किसी में ज्ञान का भंडार है लेकिन वह अनासक्त नहीं है। लेकिन जब उन्होंने भगवान विष्णु को देखा तो मन ही मन उन्हें अपना पति मान लिया क्योंकि वह समस्त सद्गुणों से परिपूर्ण थें। भगवान विष्णु के जिन गुणों को मां लक्ष्मी ने पसंद किया उसे आप यहां नीचे डिटेल में जान सकते हैं, साथ ही इसके आधार पर आप भी अपने लिए एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर खोज सकते हैं।
गुस्सा पर काबू करना आता हो
मां लक्ष्मी ने विष्णु भगवान को इसलिए अपने लिए वर के रूप में पसंद किया था, क्योंकि उन्हें अपने गुस्से पर काबू रखना आता था। यह गुण आमतौर पर कम ही मनुष्यों में होता है। हालांकि, यह एक कला के समान होती है इसलिए इसे धैर्य के साथ सीखा जा सकता है। माना जाता है, कि जो व्यक्ति अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते हैं, वह अंदर से बहुत अस्त-व्यस्त होते हैं। उन्हें कोई भी अपने अनुसार इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए सुखद शादीशुदा जीवन के लिए अपने जीवनसाथी में इस गुण की पुष्टि करना बहुत जरूरी होता है।
विचारों का सम्मान करता हो
विचारों का सम्मान करने वाला जीवनसाथी ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की क्षमता रखता है। और यह गुण भगवान विष्णु में मां लक्ष्मी ने हजारों लोगों की भीड़ में देख लिया था। इसलिए शास्त्रों में दोनों के बीच के संवाद भी बहुत सरल देखने के लिए मिलते हैं। दोनों हमेशा एक-दूसरे की समझ को बढ़ाने में मदद करते हैं, जो एक जीवन भर की पार्टनरशिप के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने लिए ऐसा जीवनसाथी चुनना चाहिए जिसके सामने अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने से पहले सोचना न पड़े।
प्यार जताना आता हो
अपने लिए वर चुनते समय मां लक्ष्मी ने उन सभी बातों का ध्यान रखा जिसे हर एक आम इंसान अपने जीवनसाथी में चाहता है। उन्होंने अपने लिए एक ऐसा जीवनसाथी चुना जो उन्हें जीवन के हर पल में प्यार कर सकता है। जीवनभर के साथ के लिए ये एक गुण पार्टनर में होना बहुत जरूरी होता है। तभी अच्छे और बुरे समय में एक-दूसरे का हाथ थाम कर चलने और विश्वास करने में आसानी होती है।
कर्म और बातों से ईमानदार हो
शादी के रिश्ते में ईमानदार होने का मतलब अपने जीवनसाथी के लिए हमेशा खुली किताब की तरह रहना होता है। साथ ही उसके प्रति अपने धर्म को निभाना होता है। इस एक गुण के बिना धन दौलत और सौन्दर्य से परिपूर्ण व्यक्ति के साथ रहने पर भी आपको कभी खुशी नहीं मिल सकता है। इसलिए हमेशा ऐसे व्यक्ति को अपने लिए चुनें जिसकी बातों में ईमानदारी झलकती हो, जिसके कर्मों से बेईमानी की बू न हो।
Next Story