मनोरंजन

जब नशे में धुत होकर आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को किया मदहोश, रोमांस देख दर्शक पर भी चढ़ गया नशा

Neha Dani
1 Aug 2022 5:32 AM GMT
जब नशे में धुत होकर आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को किया मदहोश, रोमांस देख दर्शक पर भी चढ़ गया नशा
x
वहीं संगीत से सजाया है साजन मिश्रा ने।

भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक दिनेश यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के गाने आज भी लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किये जाते हैं। इनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अपने गानों की वजह से अक्सर आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) लाइमलाइट का हिस्सा भी बनी रहती हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे का एक भोजपुरी गाना इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में आम्रपाली भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) संग रोमांस करती हुईं नजर आ रहीं हैं।






इस जोड़ी पर फिल्माया गया गाना ओठवा से ओठ के मिलाप (Othava Se Oth Ke Milaap) इस बार फिर से इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल है। इस गाने में दोनों ने रोमांस की सारी हदें पार कर दी हैं। इस गाने में एक्ट्रेस दारू के नशे में निरहुआ संग ताबतोड़ रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में एक्ट्रेस वेस्टर्न आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।


वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे आम्रपाली दारू पीने के बाद झूमती हुईं नजर आ रहीं हैं। ड्रिंक करने के बाद एक्ट्रेस निरहुआ संग बेडरूम में रोमांस करती हुईं नजर आ रहीं हैं। इस गाने दोनों स्टार्स जबरदस्त ठुमके लगते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का ये अंदाज उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद भी आ रहा है। आपको बता दें कि इस गाने को अंतरा सिंह (Antra Singh) और प्रियंका (Priyanka Singh) ने अपनी आवाज दी है। जबकि इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, वहीं संगीत से सजाया है साजन मिश्रा ने।

Next Story