लाइफ स्टाइल

रणबीर कपूर के जन्मदिन पर देखिए उनके घर की खूबसूरत तस्वीरें

Mohammed Raziq
28 Sept 2023 3:20 PM IST
रणबीर कपूर के जन्मदिन पर देखिए उनके घर की खूबसूरत तस्वीरें
x
उनके घर की खूबसूरत तस्वीरें
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हमेशा चर्चा में रहते हैं। रणबीर कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज रणबीर कपूर के लिए काफी बड़ा दिन हैं। आज उनके इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए आज हम आपको उनके घर की खूबसूरत तस्वीर दिखाने वाले हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं और हमेशा उनके बारे में जानने के लिए तैयार रहते हैं। इसी को देखते हुए हम आपके लिए कपल के घर की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें। दोनों का घर देखने में किसी खूबसूरत महल जैसा लगता है।
कहां है आलिया-रणबीर का घर
आलिया-रणबीर का घर मुंबई के बांद्रा इलाके में बना है। बता दें वास्तु को मुंबई में बने सबसे बड़े घरों में से एक माना जाता है। यह घर कितना बड़ा है इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कपल ने घर पर ही शादी की थी।
दीवारों को दिया हुआ बेहद खास लुक
आलिया और रणबीर कपूर के घर के इंटीरियर को खास बनाती हैं सफेद रंग की दीवारें जिन्हें बहुत अलग तरीके से डिजाइन किया गया है। कपल के पूरे घर की दीवारों के लिए सफेद रंग का ही चुनाव किया गया है।
काफी खुबसूरत है फर्निचर
आलिया भट्ट ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था जिसमें आपको घर के अलग-अलग हिस्से देखने को मिलेंगे। सोफे से लेकर कोने में रखी टेबल तक, आलिया-रणबीर के घर का फर्नीचर काफी लाजवाब है।
कुछ ऐसा दिखता है बेडरूम
आलिया के इस पोस्ट में नजर आ रहा कमरा शायद उनका बेडरूम ही है जो काफी सिंपल और खूबसूरत नजर आ रहा है। कमरे में लगा रायल लुक देने वाला शीशा आपकी नजरों को तुरंत आकर्षित कर लेगा।
घर में बना है बुक एरिया
कई बार सेलेब्स की फोटो में हमें किताबें रखी नजर आती हैं। आलिया भट्ट के घर पर भी किताबों के लिए एक अलह हिस्सा रखा गया है जहां कई सारी किताबें रखी हुई हैं।
ऐसी लाइट्स लगती हैं काफी अच्छी
घर को सजाने के लिए छोटी-छोटी चीजों की जरूरत होती हैा। फिर चाहे वो लाइट ही क्यों ना हो। इस वीडियो में दीवारों लगी लैंप स्टाइल की लाइट्स देखने में काफी खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही मैचिंग टेबल लैंप भी लिविंग रूम की लुक कंप्लीट कर रहे हैं।
तो ये थी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर की कुछ फोटोज। आपको कपल के घर में सबसे अच्छा क्या लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। साथ ही नेक्स्ट आप किस स्टार का घर देखना चाहते हैं उसके बारे में भी बताएं।
Next Story