- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गलत तरीके से स्क्रब...
लाइफ स्टाइल
गलत तरीके से स्क्रब करने से चेहरे पर हो जाती है झुर्रियां, जानें सही तरीका
Rounak Dey
1 July 2022 10:57 AM GMT

x
फिर इस पैक को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। इसके बाद अपना चेहरा धो लें।
कई बार गलत तरीके से स्क्रब करने से चेहरा खराब हो जाता है। गलत तरीके से स्क्रब करने से चेहरा लटक जाता है। ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए सही तरीके से स्क्रब करना बहुत जरुरी होता है। चलिए जानते है स्क्रब करने का सही तरीका।
स्किन टाइप के अनुसार करें स्क्रब
चेहरे पर कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल स्किन टाइप के अनुसार करना चाहिए। ऐसे में चेहरे पर स्क्रब भी स्किन टाइप के अनुसार करना चाहिए। चेहरे पर स्क्रब हफ्ते में कम से कम 2 बार करना चाहिए। ज्यादा स्क्रब करने से स्किन ड्राई हो जाती है। कई बार ज्यादा स्क्रब करने से चेहरे पर दाने और रेडनेस हो जाती है। चेहरे पर स्क्रब हमेशा हल्के हाथों से करनी चाहिए।
कब और कैसे करें स्क्रब
स्क्रब हमेशा रात के समय करना चाहिए। रात के समय करना चाहिए। स्क्रब करने से पहले चेहरे पर क्रीम या फिर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके पोर्स ओपन है तो आप आईस क्यूब से चेहरे की मसाज कर सकते हैं। बर्फ के टुकड़े को कॉटन के कपड़े में लपेटकर एक मिनट तक मसाज करें।
होममेड मास्क लगाएं
स्क्रब करने के बाद चेहरे पर फेस पैक लगाना ना भूले। स्क्रब के बाद आप होममेड स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। होममेड फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच टमाटर का रस लें। इसे अच्छे से मिलाएं। फिर इस पैक को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। इसके बाद अपना चेहरा धो लें।

Rounak Dey
Next Story