लाइफ स्टाइल

वैज्ञानिकों ने किया दावा: दूरी बढ़ाने से मिल सकती है कोरोना वायरस के खिलाफ दुगुनी सुरक्षा

Triveni
30 Oct 2020 1:33 PM IST
वैज्ञानिकों ने किया दावा: दूरी बढ़ाने से मिल सकती है कोरोना वायरस के खिलाफ दुगुनी सुरक्षा
x
वैज्ञानिकों ने कहा है कि साधारण कपड़े का मास्क भी महत्वपूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| वैज्ञानिकों ने कहा है कि साधारण कपड़े का मास्क भी महत्वपूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराता है और यह कोविड-19 के प्रसार में कमी ला सकता है। इसके साथ ही भौतिक दूरी को दुगुना करने से कोरोना वायरस के खिलाफ दुगुनी सुरक्षा मिल सकती है।

इससे संबंधित अध्ययन रिपोर्ट पत्रिका 'फिजिक्स ऑफ फ्लूइड में प्रकाशित हुई है। इसमें कहा गया है कि साधारण कपड़े का मास्क भी महत्वपूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराता है और यह कोविड-19 के प्रसार में कमी ला सकता है।

अध्ययन रिपोर्ट के सह-लेखक जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के रजत मित्तल ने कहा, ''यदि आप अपनी भौतिक दूरी को दुगुना कर देते हैं, तो आप अपनी सुरक्षा को भी सामान्य तौर पर दुगुना कर देते हैं। इस तरह का नियम संबंधित नीति बनाने में मदद कर सकता है।

मित्तल ने कहा, ''हमने यह भी देखा कि सांस की गति बढ़ाने वाली कोई भी शारीरिक गतिविधि प्रसार का जोखिम बढ़ा देगी। इन निष्कर्षों के स्कूल, जिम और मॉल आदि को दुबारा खोलने के संबंध में महत्वपूर्ण निहितार्थ हैं।वैज्ञानिकों ने कहा है कि साधारण कपड़े का मास्क भी महत्वपूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराता है और यह कोविड-19 के प्रसार में कमी ला सकता है। इसके साथ ही भौतिक दूरी को दुगुना करने से कोरोना वायरस के खिलाफ दुगुनी सुरक्षा मिल सकती है।

इससे संबंधित अध्ययन रिपोर्ट पत्रिका 'फिजिक्स ऑफ फ्लूइड में प्रकाशित हुई है। इसमें कहा गया है कि साधारण कपड़े का मास्क भी महत्वपूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराता है और यह कोविड-19 के प्रसार में कमी ला सकता है।

अध्ययन रिपोर्ट के सह-लेखक जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के रजत मित्तल ने कहा, ''यदि आप अपनी भौतिक दूरी को दुगुना कर देते हैं, तो आप अपनी सुरक्षा को भी सामान्य तौर पर दुगुना कर देते हैं। इस तरह का नियम संबंधित नीति बनाने में मदद कर सकता है।

मित्तल ने कहा, ''हमने यह भी देखा कि सांस की गति बढ़ाने वाली कोई भी शारीरिक गतिविधि प्रसार का जोखिम बढ़ा देगी। इन निष्कर्षों के स्कूल, जिम और मॉल आदि को दुबारा खोलने के संबंध में महत्वपूर्ण निहितार्थ हैं।

Next Story