लाइफ स्टाइल

अपने घर से मच्छरों को कहे बाय-बाय इन टिप्स की मदद से

Mohammed Raziq
26 Aug 2023 3:43 PM IST
अपने घर से मच्छरों को कहे बाय-बाय इन टिप्स की मदद से
x
इन टिप्स की मदद से
मानसून आते ही मच्छरों की समस्या भी बढ़ जाती है। बारिश के मौसम में हर जगह पर पानी भर जाता है जिस वजह से मच्छर पनपते है। ये मच्छर अपने साथ लेकर आते है बहुत सी बीमारियाँ। घर से इन मच्छरों को दूर रखने के लिए महंगी महंगी स्प्रे का इस्तेमाल किया जाता है। इनके इस्तेमाल से मच्छर तो भाग जाते है लेकिन हमारी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों की मदद से ही इन्हें घर से दूर किया जा सकता है। आज हम आपको बतायेंगे इनको दूर रखे के तरीके के बारे में, तो आइये जानते है इस बारे में
मच्छरों को घर से दूर भगाने के लिए कोयले में संतरे के छिलके डालकर जलाएं। अब इस धुएं को पूरे घर में फैलाएं। एेसा करने से मच्छर दूर भाग जाएंगे।
कपूर मच्छरों को घर से भगाने के लिए सबसे सस्ता और टिकाऊ उपाय है। सिर्फ 1 कपूर कमरे में जलाने से 15 से 20 मिनट में मच्छर घर से भाग जाएंगे।
लहसुन की बदबू से भी मच्छर दूर भागते हैं। लहसुन को पीसकर उसको पानी में उबाल लें। अब इस पानी को कमरे के कोनों में छिड़क दें।
नीम और नारियल तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। अब इस तेल को अपने शरीर पर लगा लें। इससे मच्छर आपके आस पास भी नही भटकेंगे।
तुलसी का पौधा भी मच्छरों को घर से बाहर भगाने में हैल्पफूल है। तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की के पास रख दें। तुलसी की सुगंध मच्छरों को घर से दूर रखने का काम करती है।
Next Story