लाइफ स्टाइल

सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान लें साउथ इंडियन मैसूर बोन्डा का स्वाद

Kajal Dubey
19 Aug 2023 12:34 AM IST
सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान लें साउथ इंडियन मैसूर बोन्डा का स्वाद
x
सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान कुछ चटपटा मिल जाए तो पूरा दिन अच्छा व्यतीत होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए साउथ इंडियन मैसूर बोन्डा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद आपके ब्रेकफास्ट को मजेदार बनाने का काम करेगा। इसे शाम की चाय के साथ स्नैक्स के रूप में भी खाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप मैदा
- 1/4 कप चावल का आटा
- नमक स्वादानुसार
- आधा टीस्पून बेकिंग सोडा
- आधा टीस्पून जीरा
- आधा कप दही
- पानी आवश्यकतानुसार
- 1 टीस्पून अदरक (कटा हुआ)
- 1 प्याज (बारीक कटे हुए)
- 3-4 हरी मिर्च (बारीक कटे हुए)
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटे हुए)
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि
- बाउल में मैदा, चावल का आटा, दही, सोडा, नमक, हरी मिर्च, अदरक, प्याज और जीरा डालकर गाढ़ा घोल बनाएं।
- आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर फेंट लें।
- ढंककर 20 मिनट तक रखें।
- कड़ाही में तेल गरम करके मीडियम साइज़ के बोन्डे डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
- नारियल चटनी के साथ गरम-गरम खाएं।
Next Story