लाइफ स्टाइल

औषधीय गुणों से भरपूर है चंदन का पेड़, हर लिहाज़ से है उपयोगी

Ritisha Jaiswal
10 Oct 2021 6:07 PM GMT
औषधीय गुणों से भरपूर है चंदन का पेड़, हर लिहाज़ से है उपयोगी
x
औषधीय गुणों से भरपूर चंदन का पेड़ हर लिहाज़ से उपयोगी है। चंदन के पेड़ से ना सिर्फ बेहतरीन लकड़ी मिलती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | औषधीय गुणों से भरपूर चंदन का पेड़ हर लिहाज़ से उपयोगी है। चंदन के पेड़ से ना सिर्फ बेहतरीन लकड़ी मिलती हैं बल्कि उससे तेल भी मिलता है। चंदन की भीनी-भीनी खुशबू दिल को बेहद भाती है। चंदन का तेल स्किन और बालों की समस्याओं का बेहतरीन इलाज है। चंदन के तेल का इस्तेमाल अक्सर बालों में किया जाता है, लेकिन खाने में ज़ायक़ा बढ़ाने के लिए भी चंदन के तेल की कुछ बूंदों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तेल से कई बीमारियों जैसे स्किन की समस्याओं, बुखार, गले की सर्दी और सिर दर्द का भी उपचार किया जा सकता है। इतने गुणकारी तेल के और भी कई बेहतरीन फायदे हैं। आइए जानते हैं कि इस तेल का इस्तेमाल किस तरह सेहत के लिए उपयोगी है।

इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करता है:
कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि इम्युनिटी को मजबूत करने में चंदन का तेल बेहद उपयोगी है। स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी रोगों से बचाती है और आपको हेल्दी रखती है।
सूजन को कम करता है:
औषधीय गुणों से भरपूर चंदन के तेल में सूजन कम करने वाले प्रभावी गुण मौजूद हैं। स्किन की समस्या को ठीक करने में चंदन का तेल बेहद उपयोगी है। स्किन में सूजन को कम करने में मदद करता है।
अनिंद्रा से परेशान हैं तो चंदन का तेल लगाएं:
अनिद्रा की समस्या आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। नींद की कमी से ना सिर्फ आपका पाचन खराब होगा बल्कि आप बीमार भी हो जाएंगे। अनिंद्रा का बेहतरीन उपचार है चंदन का तेल। इसके इस्तेमाल से तनाव कम होता है और अच्छी नींद आती है। चंदन के तेल से मालिश करने पर सिरदर्द से भी राहत मिलती है।
तनाव का बेहतरीन इलाज है:
तनाव से घिरे रहते हैं तो चंदन के तेल से मालिश करें। मानसिक रोग को दूर करने के लिए चंदन का तेल फायदेमंद है। इस तेल में कुछ खास यौगिक गुण है जो चिंता व तनाव को ठीक करने में मददगार होते हैं।
याददाश्त बेहतर करता है:
चंदन के तेल में ऐसे गुण मौजूद होते है जो याददाश्त सुधारने में भी फायदेमंद हैं। यह तेल दिमाग को हेल्दी रखता है, साथ ही याददश्त को भी बढ़ाता है। चंदन के तेल से सिर की मसाज करने से दिमाग शांत रहता है।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story