लाइफ स्टाइल

Sana Khan ने खोले खूबसूरती के राज, जानिए उनकी स्किन केयर टिप्स और होम रेमेडीज

Harrison
23 Aug 2025 8:17 PM IST
Sana Khan ने खोले खूबसूरती के राज, जानिए उनकी स्किन केयर टिप्स और होम रेमेडीज
x
Home remedies घरेलू नुस्खे:सना खान ने 6 साल पहले अपने इंटरव्यू में बताया था कि बढ़ती उम्र में सिर्फ घरेलू नुस्खे काम नहीं करते। जानिए सना के स्किन केयर रूटीन और खूबसूरती का राज, जिससे आप पा सकती हैं हेल्दी, ग्लोइंग और जवां त्वचा।
एक समय की मशहूर मॉडल और अभिनेत्री सना खान आज 36 साल की हो चुकी हैं। हाल के वर्षों में सना अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने भले ही एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया हो, लेकिन मल्टीटैलेंटेड सना आज एक सफल बिजनेस वूमेन भी हैं। दो बच्चों की मां होने के बाद भी उन्होंने अपने आप को और अपनी त्वचा को बेहतरीन तरीके से मेंटेन किया है। यही वजह है कि कई महिलाएं उनकी तरह हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा पाने की ख्वाहिश रखती हैं।
अगर आप भी सना खान जैसी जवां, सॉफ्ट और चमकदार त्वचा पाना चाहती हैं, तो उनके स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर सकती हैं। भले ही अब सना कैमरे के सामने पहले जैसी नहीं दिखतीं, लेकिन उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यू में स्किन केयर के सीक्रेट्स साझा किए थे।
निकाह के बाद बुर्के में दिखती हैं सना खान
सना खान ने 20 नवंबर 2020 को मुफ्ती अनस सैयद से शादी की थी। शादी के समय वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से अलविदा कह दिया। शादी के बाद से उन्हें अक्सर बुर्के में देखा गया। इस आर्टिकल में हम 6 साल पुराने इंटरव्यू की बातें साझा कर रहे हैं, जिसमें सना ने स्किन केयर रूटीन और होम रेमेडीज पर खुलकर बात की थी।
सना खान का स्किन केयर रूटीन
सना खान ने बताया कि वह रोजाना डबल क्लींजिंग करती हैं। यानी चेहरे को दो बार साफ करना। इससे दिनभर की गंदगी, मेकअप और त्वचा में जमा टॉक्सिन्स निकल जाते हैं। नतीजा यह होता है कि त्वचा हेल्दी, ग्लोइंग और नरम दिखती है। साथ ही, त्वचा की बनावट में भी सुधार आता है।
सना हर दिन स्क्रबिंग नहीं करतीं, बल्कि एक दिन छोड़कर करती हैं। इससे डेड सेल्स, कालापन और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। अगर आप अपनी त्वचा को फ्रेश और साफ रखना चाहती हैं, तो एक दिन छोड़कर स्क्रबिंग अवश्य करें।
टोनर त्वचा को टोन करने के साथ ही हाइड्रेटेड रखने, पोर्स को साफ और टाइट करने में मदद करता है। यह पीएच संतुलन बनाए रखता है और अतिरिक्त तेल को बाहर निकालता है।
सोशल मीडिया पर विटामिन-सी सीरम का काफी हाइप है। सना भी इसका इस्तेमाल करती हैं। विटामिन-सी सीरम लगाने का सबसे अच्छा समय सुबह है, क्लींजिंग के बाद और मॉइस्चराइजर लगाने से पहले। यह त्वचा की रिपेयर प्रक्रिया को बढ़ाता है और फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा करता है।
मॉइस्चराइजिंग त्वचा को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी है। रोजाना मॉइस्चराइजर लगाने से नमी बनी रहती है, झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा की बनावट में सुधार आता है।
सना सुबह सनस्क्रीन लगाती हैं, जिससे धूप की हानिकारक किरणों से बचाव होता है। वहीं, रात में स्किन रिपेयर क्रीम का इस्तेमाल करती हैं, जो त्वचा को पूरी तरह रिपेयर करता है।
घरेलू नुस्खे उम्र बढ़ने पर काम नहीं करते
सना ने 6 साल पहले अपने इंटरव्यू में स्पष्ट कहा था कि उम्र बढ़ने के साथ सिर्फ घरेलू नुस्खों से त्वचा की समस्याओं का समाधान नहीं होता। उम्र के साथ त्वचा पर मुंहासे, झुर्रियां और फाइन लाइन्स आना सामान्य है। इसलिए बढ़ती उम्र के अनुसार स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू करना चाहिए। यह आपकी त्वचा को हेल्दी, खूबसूरत और स्पॉटलेस बनाए रखता है।
सना खान का यह रूटीन यह बताता है कि ग्लोइंग और जवां त्वचा पाने के लिए सिर्फ घरेलू उपाय ही नहीं, बल्कि सही स्किन केयर प्रोडक्ट्स और नियमित देखभाल भी जरूरी है।
Next Story