लाइफ स्टाइल

न्यूयॉर्क में समांथा ट्रेडिशनल ऑउटफिट के साथ नजर आयी

Rounak Dey
23 Aug 2023 10:19 AM IST
न्यूयॉर्क में समांथा ट्रेडिशनल ऑउटफिट के साथ नजर आयी
x

एक्ट्रेस सामंथा रूथ : प्रभु इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और यहां वह वार्षिक स्वतंत्रता दिवस परेड का हिस्सा बनीं। इस दौरान उन्होंने इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट का फ्यूजन लुक क्रिएट किया जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। आइये एक नजर डालते हैं कि उन्होंने पैंट सूट में कैसे भारतीय टच जोड़ा है। इसके अलावा उन्होंने साड़ी भी कैरी।स्टनिंग सामन्था रूथ प्रभु के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। वे करती हैं, कहां जाती हैं इन सभी के अपडेट्स को जानने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं। बहुत जल्द विजय देवरकोंडा के साथ उनकी रोमांटिक फिल्म "कुशी" भी रिलीज होने जा रही है। उससे पहले एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट लुक के लिए सुर्खियों में आ गई हैं। जी हां, एक बार फिर सामंथा रूथ प्रभु की चर्चा जोरों पर है क्योंकि वे न्यूयॉर्क में स्वतंत्रता दिवस परेड भाग लेने काफी स्टाइलिश अंदाज में पहुंची हैं। आइये एक नजर डालते हैं उनके आउटफिट्स पर।एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु हाल ही में न्यूयॉर्क की सड़कों पर नजर आईं, जहां वे स्वतंत्रता दिवस परेड का हिस्सा बनीं। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उन्होंने डिजाइनर एथनिक आउटफिट को चुना, जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न वियर का फ्यूजन है।वाइड लेग पैंट के साथ एक्ट्रेस ने दो लेयर जैकेट स्टाइल किया है। पहली जैकेट फ्लोर लेंथ है, तो वहीं दूसरी शॉर्ट जैकेट को फॉर्मल ब्लेजर का टच दिया गया है।बता दें, सामंथा की ये ड्रेस मशहूक डिजाइनर ऋतु कुमार के लेबल से है, जिसे इसी साल FDCI कार्यक्रम में लॉन्च किया गया था।इस फ्यूजन आउटफिट को सन-ग्लासेज, लॉन्ग पर्ल नेक पीस, स्टड्स, रिंग्स और बुलगैरी सर्पेंट वॉच के साथ स्टाइल किया गया है।वहीं, इस फ्यूजन ड्रेस के बाद सैम ने काले रंग की एक प्लेन साड़ी में भी कहर ढाया।एक्ट्रेस की यह साड़ी मशहूर डिजाइनर अर्पिता मेहता के लेबल से है। प्लेन ब्लैक साड़ी के बॉर्डर पर एम्ब्रॉइडरी वर्क किया गया है। जबकि हेवी वर्क के साथ प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज इस साड़ी में चार चांद जोड़ रही है।हालांकि, सैम ने इस ट्रेडिशनल वियर को भी कूल लुक देने के लिए सन-ग्लास कैरी किया। इसके अलावा ईयरिंग, बैंगल और रिंग के साथ उन्होंने लुक को पूरा किया।

Next Story