लाइफ स्टाइल

फलाहार के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं साबूदाना डोनट्स

Kajal Dubey
19 Aug 2023 10:44 PM IST
फलाहार के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं साबूदाना डोनट्स
x
सावन का महीना चल रहा हैं और सभी इस पवित्र महीने में व्रत-उपवास रखते हैं। व्रत के दौरान फलाहार किया जाता है जिसमें साबूदाने का विशेष महत्व हैं। साबूदाने के कई व्यंजन का आपने स्वाद लिया होगा। लेकिन क्या आपने साबूदाना डोनट्स ट्राई किया हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए साबूदाना डोनट्स बनाने की Recipe लेकर आए हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप साबूदाना
- 4 उबले हुए आलू
- आधा कप मूंगफली (भुना व दरदरा पिसा हुआ)
- 1 टीस्पून जीरा
- 2 टेबलस्पून नींबू का रस
- 2 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
- अदरक का 1 टुकड़ा (बारीक़ कटा हुआ)
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ)
- डेढ़ टीस्पून शक्कर (ऐच्छिक)
- 2 टेबलस्पून सामा का आटा
- सेंधा नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
- साबूदाना को 7-8 घंटे तक भिगोकर रखें।
- बाउल में तलने के लिए तेल को छोड़कर सारी सामग्री को मिक्स करें।
- मिश्रण अगर चिपचिपा लगे, तो उसमें सामा का आटा मिलाएं।
- चिकनाई लगे हाथों में थोड़ा-सा मिश्रण लेकर मीडियम साइज़ के वड़े बनाएं।
- उंगली से छेद करके इन वड़ों को गरम धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक तल लें।
- फलाहारी हरी चटनी या दही के साथ गरम-गरम सर्व करें।
Next Story