- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सागरिका घाटके ने सोशल...
लाइफ स्टाइल
सागरिका घाटके ने सोशल मीडिया पर शेयर की वेकेशन की खूबसूरत झलक
SHIDDHANT
15 Dec 2025 8:39 PM IST

x
Mumbai मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की पत्नी और अभिनेत्री सागरिका घाटके अब भले ही सिल्वर स्क्रीन पर कम नजर आती हैं, लेकिन वे अक्सर सोशल मीडिया पर जिंदगी से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री ने सोमवार को वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। अभिनेत्री सागरिका घाटके ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की प्यारी यादें शेयर कीं, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "नंगे पांव चलना, आरामदायक दिन बिताना। यह द्वीप बेहद सुंदर है। साथ ही, इसके चारों तरफ पेड़ और घने हरे पत्तों की छटा बिखरी हुई है। लैगून बिल्कुल वैसा ही है, जैसा मुझे पसंद है, शांत, साफ-सुथरा और तैरने के लिए बिल्कुल अच्छा।
अभिनेत्री ने बताया कि उनके बेटे फतेह को पानी से काफी लगाव है और वेकेशन में उसने पानी में खूब मस्ती की। इसी के साथ ही सागरिका ने रिसॉर्ट में बिताए हुए परिवार संग पलों को यादगार बताया। साथ ही पूरी टीम को भी धन्यवाद कहा, जिन्होंने उनकी छुट्टियों को और भी यादगार बना दिया। अभिनेत्री ने लिखा, "स्नॉर्कलिंग करना, कछुओं को देखना, तैरना और बाहर प्रकृति के बीच सुकून भरे दिन बिताना, धूप, समंदर, रेत और प्रकृति के साथ खुद को पूरी तरह आराम देने का समय था।
बता दें कि अभिनेत्री सागरिका और क्रिकेटर जहीर खान ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2017 में एक निजी समारोह में शादी की थी और साल 2025 में बेटे का स्वागत किया। दोनों ने अपने बेटे का नाम फतेह खान रखा है। जहां जहीर खान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रह चुके हैं, तो वहीं सागरिका भी अभिनेत्री हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से लोकप्रियता हासिल की थी। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेत्री ने प्रीति सबरवाल का किरदार निभाया था। कहा जाता है कि अभिनेत्री हॉकी खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। इसके अलावा, अभिनेत्री ने इरादा', 'रश', 'फॉक्स', और 'मिले ना मिले हम' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।
Tagsसागरिका घाटकेजहीर खानवेकेशनइंस्टाग्रामफतेह खानपरिवारसमुद्रस्नॉर्कलिंगयात्राहॉलीडे मोमेंट्सबॉलीवुडचक दे इंडियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





