लाइफ स्टाइल

उपवास के दिनों में 'केसरिया लस्सी', देगी स्वाद के साथ सेहत भी

Kiran
8 Aug 2023 2:56 PM GMT
उपवास के दिनों में केसरिया लस्सी, देगी स्वाद के साथ सेहत भी
x
लस्सी एक ऐसा पेय हैं जिसे आमतौर पर पीना सभी पसंद करते हैं। लेकिन उपवास के दिनों में इसका महत्व और बढ़ जाता हैं क्योंकि यह स्वाद के साथ अच्छी सेहत भी देती हैं। लेकिन इस बार साधारण लस्सी की जगह इसमें कुछ अलग किया जाए तो। इसलिए आज हम आपके लिए 'केसरिया लस्सी' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो कि बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
* आवश्यक सामग्री :
- दही 750 ग्राम/ 3 कप
- शक्कर 8 बड़े चम्मच /½ कप
- दूध 1 कप
- केसर 8-10 धागे
- बारीक कटे पिस्ता 1 बड़ा चम्मच
* बनाने की विधि :
- केसर को एक बड़े चम्मच गुनगुने दूध में भिगोकर लगभग 15 मिनट के लिए अलग रखें।
- दही को अच्छे से फेंटें, अब इसमें दूध और शक्कर मिलाएँ। अगर दही ज़्यादा गाढ़ा है तो इसमें थोड़ा पानी मिलाइए।
- अब इसमें केसर का दूध डालकर अच्छे से मिलाएँ।
- लस्सी को गिलास में डालें और इसे ऊपर से बारीक कटे पिस्ता से सजाएँ। आप चाहें तो इसमें कुटी बर्फ भी डाल सकते हैं।
- लस्सी में शक्कर की मात्रा आप अपने स्वाद के अनुसार घटा बढ़ा सकते हैं। आप चाहें तो इस लस्सी में शक्कर की जगह स्टीविया भी डाल सकते हैं।
Next Story